फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   वैज्ञानिक प्रयोगशाला,शोध संस्थान का भ्रमण सम्पन

वैज्ञानिक प्रयोगशाला,शोध संस्थान का भ्रमण सम्पन

Sat, 13 Apr 2019 07:10 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
वैज्ञानिक प्रयोगशाला,शोध संस्थान का भ्रमण सम्पन
वैज्ञानिक प्रयोगशाला, शोध संस्थान का भ्रमण सम्पन्न
विज्ञापन

विज्ञान क्लब की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम
अधिकतम मतदान के लिए छात्र-छात्राओं को दिलाई शपथ
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जिला विज्ञान क्लब की ओर से शनिवार को जिले के विभिन्न स्कूल-कालेजों से चयनित 55 छात्र-छात्राओं के जत्थे को मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान प्रयागराज भ्रमण कराया गया। बच्चो को इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स लैब, कम्प्यूटर आर्किटेक्चर लैब आदि का भ्रमण एवं अध्ययन कराया गया। बाद में मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।
वैज्ञानिक प्रयोशाला, शोध संस्थान के भ्रमण व अध्ययन कार्यक्रम के तहत विज्ञान क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में धर्मा देवी इंका केन, जनता इंटर कॉलेज पहाड़पुर, अनवारुल हक सिद्दीकी इंका रसूलपुर टप्पा, महगांव इंका के 55 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग के प्रोप्रेसर विजय शंकर त्रिपाठी ने कहा कि भ्रमण कार्यक्त्रस्म के माध्यम से बच्चों में वैज्ञानिक सोच,कार्य व्यवहार को बढ़ावा देना एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनको उचित अवसर प्रदान करना है। भ्रमण के माध्यम से बच्चों ने मोबाईल नेटवर्किंग, डाटा कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस के बारे में गहन अध्ययन किया। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक वसीम अहमद ने कहा कि भ्रमण के द्वारा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच उत्पन्न कर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कैरियर को स्थापित करने के प्रति प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाता है। इस दौरान समन्वयक ने सभी लोगो को अधिकतम मतदान के लिए प्रेरित किया। बच्चों के मध्य वैज्ञानिक भ्रमण से सम्बंधित मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ ओपी गुप्ता, धनवंतरी कुमार, संजय प्रजापति आयुष साहू, प्रताप सिंह पंकज केसरवानी, अदनान अहमद हिबा नजीब आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


फोटो नं-27-मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान प्रयागराज में मौजूद भ्रमण दल

नंदी वाणी पब्लिक स्कूल मे मनाई गई रामनवमी
फोटो नं-22,नंदी वाणी स्कूल में रामनवमी पर प्रभु श्रीराम का अभनव करता बच्चा
भरवारी (ब्यूरो)। कस्बा स्थित नंदी वाणी पब्लिक स्कूल मेें बच्चों ने शनिवार को रामनवमी का पर्व मनाया। आडियो/विजुवल एनिमेशन चित्रण द्वारा श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों को बच्चों को दिखाकर वह नैतिक ज्ञान समझाया गया जो श्रीराम ने अपने जीवन मे उतारे थे। आदर्श पुत्र, आदर्श भाई, आदर्श मित्र यहां तक की उन्होने शत्रुता मे भी मर्यादा रखी और लंकापति रावण के पापयुक्त कृत्य की सजा देते समय लंका की प्रजा पर कोई अत्याचार नही होने दिया। इस मौके पर विद्यालय की प्रबन्धिका ज्योति अभिजीत, प्रधानाचार्य ललित चौरसिया, साधना, भास्कर मुदित, प्रेम द्विवेदी, मुजम्मिल, रेहान, आसिफ, आयुष, शिखा श्रीवास्तव, अनंदिता, आदि अध्यापक/अध्यापिका मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed