{"_id":"5caba142bdec22141e2241a5","slug":"201554751810-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में उतराती मिली लापता युवक की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में उतराती मिली लापता युवक की लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदी में मिली लापता युवक की लाश
कड़ा कोतवाली क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव का मामला
फोटो नं-25
अमर उजाला ब्यूरो
कड़ा। क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव के समीप सोमवार सुबह फतेहपुर के एक लापता युवक की लाश गंगा नदी में मिली। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
फतेहपुर शहर के हथगवां थाना स्थित डाल का पूरा (इटैला) निवासी अरुण कुमार (30) पुत्र राजेश किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। परिजनों के मुताबिक पांच अप्रैल को वह देवी दर्शन और गंगा स्नान करने कड़ा धाम जाने की बात कहकर घर से निकला। इसके बाद उसे प्रयागराज में रहकर पढ़ाई करने वाले भाई से मिलने जाना था। युवक देर रात तक भाई के पास नहीं पहुंचा तो परिजनों, रिश्तेदारों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। इसके बाद सोमवार सुबह जहांगीराबाद गांव के समीप गंगा नदी में उतराती हुई उसकी लाश मिली। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक का इलाके के ही सिपाह गांव में ननिहाल है। ननिहाल के लोगों ने ही उसकी शिनाख्त की। मामले में कड़ा इंस्पेक्टर अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी नहीं हुए। इसलिए पंचनामा के बाद लाश उनके हवाले कर दी गई।