{"_id":"5c59d881bdec224e364f9da6","slug":"201549392001-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी में चोरों का उत्पात, 10 घर खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी में चोरों का उत्पात, 10 घर खंगाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नं-11
कौशाम्बी में चोरों का उत्पात, 10 घर खंगाले
बिजिया, संड़वा, रजईपुर व बेहनपुरवा में हुई घटनाएं
पुलिस के उड़े होश, शुरू की गई चोरों की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
बारा। कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात चोरों ने उत्पात मचाया। बिजिया, संड़वा, रजईपुर व बेहनपुरवा गांव में करीब 10 घरों से हजारों का माल पार कर दिया। गृहस्वामियों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
बिजिया चौराहा निवासी जगत अग्रहरि ने अपने घर पर ही परचून की दुकान खोल रखी है। सोमवार रात वह और परिवार के सदस्य खाना खाने के बाद सो गए। इस दौरान चोर दो डिब्बा फार्च्यून तेल उठा ले गए। इसके बाद चोरों ने संड़वा निवासी बिहारी पुत्र मोतीलाल के घर से करीब पांच हजार रुपये का माल पार कर दिया। इसी गांव के अनिल कुमार, नारायण, खेलनी देवी, पप्पू, छोटे व नथनी देवी के घरों से भी चोर करीब एक-एक हजार रुपये का सामान उठा ले गए। वहीं रजईपुर निवासी सफीक अहमद के घर से 36 सौ रुपया नकद तथा तकरीबन 10 हजार का अन्य सामान उठा ले गए। इसके बाद चोरों ने बेहनपुरवा निवासी संतलाल के घर को निशाना बनाया। उसके यहां से ताला तोड़कर लगभग दो हजार का सामान उठा ले गए। एक ही रात हुई चोरी की करीब 10 घटनाओं की जानकारी मिलते ही सुबह पुलिस के होश उड़ गए। मामले में सीओ सिटी सच्चिदानंद पाठक का कहना है कि कौशाम्बी इंस्पेक्टर को शीघ्र घटनाओं के खुलासे का निर्देश दे दिया गया है। ढिलाई बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।