फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सरायअकिल इलाके में तेंदुआ की दस्तक से दहशत

सरायअकिल इलाके में तेंदुआ की दस्तक से दहशत

Sun, 03 Feb 2019 08:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
सरायअकिल इलाके में तेंदुआ की दस्तक से दहशत
सरायअकिल इलाके में तेंदुआ की दस्तक से दहशत
विज्ञापन

बंथरी गांव में रामबहोरी की मवेशी पर हमला कर खाया
दिन ढलते ही घरों में कैद होने को मजबूर हुए ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
सरायअकिल। इलाके में इन दिनों तेंदुआ का खौफ ग्रामीणों के सिर चढ़कर बोल रहा है। करीब हफ्ते भर से रोजाना तेंदुआ किसी न किसी गांव में देखा जा रहा है। शनिवार को बंथरी गांव रामबहोरी में एक मवेशी पर हमलाकर तेंदुआ ने अपना निवाला बना लिया। अनहोनी की आशंका से लोग परेशान हैं। सबसे अधिक परेशानी किसानों को हो रही है।

दरअसल अन्ना मवेशियों से फसलों को बचाने के लिए इलाके के किसान रात में भी खेत की निगरानी करते हैं, लेकिन तेंदुए की चहलकदमी से अब किसानों की खेतों में जाने की हिम्मत नहीं पड़ रही है। दिन ढलते ही लोग घरों में कैद हो जाते हैं। यहां तक कि लोग बच्चों को स्कूल भेजने से भी डर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हफ्ते भर से खड़ी समस्या को लेकर वन विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। इससे अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता है। बताया जाता है कि पिछले हफ्ते तेंदुआ सरीखे एक जंगली जानवर ने अंसारगंज मोहल्ले में एक मवेशी को अपना निवाला बना चुका है। बचाव के लिए आगे बढ़े मवेशी मालिक पर भी हमला कर जख्मी कर दिया था। शोरगुल और लाठी-डंडा लेकर दौड़ाने पर वह जंगल की तरफ भाग गया। 29 जनवरी को सरायअकिल के मुलायमपुर व जुगराजपुर गांव के मध्य सरसों के खेत मे तेंदुआ देखने का दावा किया गया था। ग्रामीणों ने घेर लिया था। मौकेपर 100 डायल भी पहुंची। लेकिन तेंदुआ मौका पाकर यमुना की तरफ भाग गया। कनैली गांव के बाहर किलनहाई नदी के पास अश्वनी कुमार त्रिपाठी का नलकूप है। 27 जनवरी को खेत की तरफ गए बालक मौर्या ने देखा कि तेंदुआ नलकूप के पास बैठा है। फोन से गांव में सूचना दिया। ग्रामीणों ने दौड़ाया तो तेंदुआ नदी की तरफ भाग निकला। वहीं प्रभागीय वनाधिकारी ओपी अंबष्ट ने तेंदुए के दस्तक देने की जानकारी से इंकार कर रहे हैं। इनका कहना है तेंदुआ का दिखना गंभीर बात है। यदि ऐसा है कि जल्द ही उसकी तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन

00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed