फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सदर प्रमुख की कुर्सी पर भी मंडरा रहा संकट!

सदर प्रमुख की कुर्सी पर भी मंडरा रहा संकट!

Tue, 04 Dec 2018 05:55 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
सदर प्रमुख की कुर्सी पर भी मंडरा रहा संकट!
सदर प्रमुख की कुर्सी पर भी मंडरा रहा संकट!
विज्ञापन

बीडीसी सदस्यों को साधने की कोशिश में जुटे करवरिया बंधु
जल्द ही लाया जा सकता है अविश्वास प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। गैंगरेप का आरोप लगने के बाद से फरार चल रहे सदर ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर भी संकट मंडरा सकता है। दरअसल, करवरिया बंधुओं ने बीडीसी सदस्यों को साधने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। माना जा रहा है कि बंधुओं के जेल से बाहर आते ही उनके परिवार से ताल्लुक रखने वाले पूर्व प्रमुख अविश्वास प्रस्ताव करा सकते हैं।
मंझनपुर ब्लॉक प्रमुख हरिमोहन यादव, हिसामपुर प्रधानपति कज्जन व इनके एक साथी पर करारी इलाके की किशोरी ने चार नवम्बर को बंधक बनाकर रेप करने का आरोप लगाया था। मामले में पांच नवम्बर को केस दर्ज हुआ। बुधवार शाम पुलिस ने प्रधानपति को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। करीब हफ्ते भर पहले जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सदर प्रमुख को छह महीने के लिए जिलाबदर कर दिया। हालांकि प्रमुख गैंगरेप का आरोप लगने के बाद से ही फरार चल रहे हैं। जिलाबदर होने के बाद अब उनका दोआबा की सीमा में घुसना भी मुश्किल हो गया है। उनकी इस मजबूरी का करवरिया बंधु फायदा उठा सकते हैं। बताया जा रहा है कि करवरिया बंधुओं से नाता रखने वाले उनके परिवार के (चचेरे भाई) पूर्व प्रमुख शेष नारायण करवरिया बीडीसी सदस्यों को साधने की कोशिश में लगे हुए हैं। वह सदस्यों के साथ कई बार बैठक कर चुके हैं। चर्चा तो यहां तक है कि सारी योजना तैयार हो चुकी है। अब बस करवरिया बंधुओं के जेल से बाहर आने का इंतजार है। इसके बाद अविश्वास प्रस्ताव ला दिया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस के लिए हथियार बनी जिलाबदर की कार्रवाई
गैंगरेप पीड़िता का आरोप है कि पुलिस सदर प्रमुख को गिरफ्तार करने में पहले से ही आनाकानी कर रही थी। अब जिलाबदर की कार्रवाई होने के बाद पुलिस ने इसे हथियार बना लिया है। हर सवाल के जवाब में पुलिस अफसर प्रमुख के जिलाबदर होने का हवाला देकर पल्ला झाड़ लेते हैं। इसे लेकर पीड़िता के साथ उसका परिवार भी सहमा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed