{"_id":"5bf7edf2bdec2241486fc2a9","slug":"201542974962-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण से सिकुड़ी सड़क, जाम के झाम से जूझ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण से सिकुड़ी सड़क, जाम के झाम से जूझ रहे लोग
Updated Fri, 23 Nov 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण से सिकुड़ी सड़क, जाम के झाम से जूझ रहे लोग
जिला मुख्यालय मंझनपुर में चौराहे से तहसील मोड़ तक शाम को निकलना हुआ मुश्किल
फोटो नं-3
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जिला मुख्यालय में सड़क की पटरियाें पर दुकानदारों, फुटपाथियों ने अवैध कब्जा कर लिया है। इससे सड़क सिकुड़ गई है। चौराहे से तहसील जाने वाले मार्ग की सड़क सकरी होने के कारण शाम को रोजाना जाम लग जाता है। सोमवार और शुक्रवार को तो स्थिति और जटिल हो जाती है।
जिला मुख्यालय होने के कारण मंझनपुर में चौराहे से तहसील को जाने वाली सड़क ज्यादा व्यस्त रहती है। पर, समस्या ये है कि इस मार्ग पर रोजाना तगड़ा जाम लगता है। दरअसल चौराहे के मुहाने पर ठेला वाले और फुटपाथी अपनी-अपनी दुकान लगा लेते हैं। काली सड़क से सटाकर लगने वाली दुकानों के कारण चौराहे पर सड़क काफी संकरी हो जाती है। चंद कदम आगे बढ़ते ही दुकानदार अपने-अपने दुकान का समान पटरी तक फैला देते हैं। ऐसे में खरीदारी के लिए आने वाले लोग अपने वाहन सड़क पर खड़ा कर देते हैं। इससे सड़क सिकुड़कर संकरी हो जाती है। नतीजतन जाम की समस्या खड़ी हो जाती है। सर्वाधिक परेशानी सोमवार और शुक्रवार को होती है। बाजार वाले इन दिनों में दोपहर दो बजे के बाद ही चौराहे से तहसील घुसने में घंटे-घंटे भर का समय लग जाता है। नागरिकों का कहना है कि सबकुछ नजरों के सामने होने के बावजूद प्रशासनिक अफसर समस्या से बेखबर बने हुए हैं।
-------
नागरिकों का दर्द
फोटो नं-4, अजय जायसवाल
चौराहे से तहसील तक सड़क तो चौड़ी है। पर, पटरी पर दुकानदारों के अवैध कब्जे की वजह से मार्ग सकरा हो जाता है। प्रशासन यदि पटरी भी खाली करा दे तो काफी हद तक समस्या हल हो जाएगी।
विज्ञापन
----
फोटो नं-5,अंकुर केसरवानी
समस्या मुख्य चौराहे से ही शुरू हो जाती है। चौराहे में ही तहसील मोड़ की तरफ लगने वाले ठेलों को व्यवस्थित करा दिया जाए तो जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।
------
फोटो नं-6, संजीव केसरवानी
एक बार फिर से अभियान चलाकर सड़क की पटरी खाली कराने की जरूरत है। केवल पटरी ही अतिक्रमण मुक्त हो जाए तो बात बन जाएगी।
-------
फोटो नं-7-अमित केसरवानी
चौराहे से तहसील रोड़ पर बाजार के दिन सोमवार और शुक्रवार को दोपहर बाद भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी की आवश्यकता है। क्योंकि जाम की समस्या भारी वाहन घुसने पर ही विकराल होती है।
--------
इनका कहना है
अतिक्रमण हटाओ अभियान के लिए टीम बनाई गई है। जल्द ही टीम अभियान चलाकर पटरी के साथ ही नाला-नालियों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।
सतीश चंद्र-एसडीएम-सदर