फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सात गांवों की तीन से से जलापूर्ति ठप

सात गांवों की तीन से से जलापूर्ति ठप

Thu, 11 Oct 2018 12:55 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
सात गांवों की तीन से से जलापूर्ति ठप
मंझनपुर। मूरतगंज ब्लॉक के आलमचंद्र गांव स्थित पानी की टंकी से जलापूर्ति तीन दिन से ठप है। इसके चलते सात गांवों के ग्रामीणों को पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ऑपरेटर की मनमानी के चलते नवरात्र पर भी पंप चालू नहीं किया गया।
विज्ञापन


आलमचंद गांव में बनी पेयजल टंकी से स्थानीय गांव के अलावा इलाके के हर्रायपुर, नरवरपट्टी, उचवां नसीरपुर, बदनपुर, आदमपुर नादिरअली, शोभना बसेढ़ी आदि को जलापूर्ति की जाती है। पेयजल टंकी के पंप का संचालन करने के लिए गंगा प्रसाद व एक अन्य को ऑपरेटर के रूप में तैनात किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बगैर किसी खराबी के गंगा प्रसाद पंप चालू नहीं कर रहा। इसके चलते पित्र विसर्जन व नवरात्र के दिन लोगों को बूंद-बूंद पानी के संकट से जूझना पड़ा। पंप से ग्रामीणों को जलापूर्ति कब से होगी यह बताने वाला भी कोई नहीं है। ऑपरेटर की मनमानी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। मामले में एक्सईएन जलनिगम सौमित्र का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच कराकर ऑपरेटर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंप चालू कराया जाएगा।
विज्ञापन


मूरतगंज बाजार के भरवारी रोड से गुजरी पेयजल पाइप लाइन दो दिन से क्षतिग्रस्त है। मरम्मत नहीं कराए जाने से तमाम घरों की जलापूर्ति ठप हो गई है। नवरात्र पर पानी का संकट उत्पन्न होने से लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। मूरतगंज बाजार से भरवारी रोड पर इन दिनों सड़क मरम्मत का काम चल रहा है। सोमवार को जेसीबी से खुदाई करते समय पेयजल पाइप लाइन दो स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई। पाइप लाइन फटने से मोहल्ले के कई घरों की जलापूर्ति ठप हो गई। लोगों ने जानकारी जलनिगम के जेई को दी। फिर भी मरम्मत नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed