फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   एजेंटों ने पहले भुगतान, फिर मतदान की भरी हुंकार

एजेंटों ने पहले भुगतान, फिर मतदान की भरी हुंकार

Tue, 02 Oct 2018 12:51 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
एजेंटों ने पहले भुगतान, फिर मतदान की भरी हुंकार
मंझनपुर। निवेशकों के बढ़ते दबाव से परेशान पल्स एजेंटों ने सोमवार को डायट मैदान में प्रदर्शन किया। इसके बाद कलक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। चेताया कि 90 दिन में निवेश की गई रकम नहीं मिलने पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान एजेंट पहले भुगतान फिर मतदान का भी नारा बुलंद किया।
विज्ञापन


पीएसीएल (पल्स) के तमाम अभिकर्ता सोमवार सुबह डायट मैदान में इकट्ठा हुए। यहां प्रदर्शन के दौरान एजेंट रामजीवन ने कहा कि 22 अगस्त 2014 को सेबी ने पीएसीएल कंपनी पर बैन लगा दिया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व मुख्य न्यायमूर्ति आरएम लोढ़ा की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया। जिसे पल्स की प्रापर्टी बेचकर निवेशकों का निवेश किया गया धन लौटाने का अधिकार दिया। यह कमेटी बेहद धीमी गति से काम कर रही है। जिसकी वजह से सालों बाद भी निवेश की गई रकम निवेशकों को नहीं मिल पाई है। ऐसे में निवेशक एजेंटों को परेशान कर रहे हैं। लिहाजा एजेंटों का घर में रहना दूभर हो गया है। अभिकर्ताओं ने 90 दिन के भीतर कंपनी की प्रापर्टी बेचकर निवेशकों को भुगतान करने की मांग की है। इस मौके पर धर्मेन्द्र कुमार, मथुरा प्रसाद, मान सिंह, हरि निरंजन, शिव प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed