फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दोहरा हत्याकांड: दोस्त की प्रेमिका के परिजनों पर शक

दोहरा हत्याकांड: दोस्त की प्रेमिका के परिजनों पर शक

Wed, 12 Sep 2018 12:55 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
दोहरा हत्याकांड: दोस्त की प्रेमिका के परिजनों पर शक
मंझनपुर। कशिया पश्चिम गांव के चर्चित दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस खुलासे के करीब पहुंच चुकी है। मृतक बृजेंद्र की प्रेमिका के परिजन खाकी के निशाने पर हैं। पूछताछ के लिए दो संदिग्धों को हिरासत में भी ले लिया गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही वारदात का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के कशिया पश्चिम गांव निवासी बृजेंद्र की एक अगस्त को हत्या कर दी गई थी। बदमाशों ने उसकी मां रूपरानी को भी पीटकर घायल कर दिया था। चार दिन बाद एसआरएन इलाहाबाद में रूपरानी की भी मौत हो गई थी। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक बृजेंद्र के एक दोस्त का पड़ोस की युवती से प्रेम संबंध चल रहा था। साल भर पहले दोनों भाग गए थे। उनके भागने में पैसे आदि का प्रबंध बृजेंद्र ने ही किया था। इसी घटना के बाद से लड़की के घर वाले बृजेंद्र से खार खाए हुए थे। उन्होंने उसे जान से मार डालने की धमकी भी दी थी। पुलिस को अब तक की जांच में जो भी क्लू मिले हैं, वह लड़की के घर वालों की ओर ही इशारा कर रहे हैं। एसओजी और कोखराज कोतवाली की संयुक्त टीम ने लड़की के परिवार के दो सदस्यों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी इस बारे में कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। पुलिस खुलासे के बाद पूरी जानकारी देने की बात कह रही है।
विज्ञापन


घटना से जुड़ी इस अहम कड़ी तक पहुंचने में मृतकों के परिवारीजनों ने ही पुलिस की मदद की है। मंगलवार को भी मृतक बृजेंद्र के चाचा परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के साथ बुलावे पर एसपी से मुलाकात करने आए थे। दफ्तर में एसपी से उनकी करीब एक घंटे तक वार्ता हुई। इस बैठक में एसओजी प्रभारी और कोखराज इंस्पेक्टर भी मौजूद थे। बैठक का नतीजा क्या निकला ? इस बारे में कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। वारदात के बाद मृतक बृजेंद्र की जिस जगह पर लाश पड़ी थी, वहीं पास में एक शीशा लगा हुआ था। इस शीशे में खून से लिखा था ‘गलत काम करने की सजा’। अब पुलिस को कुछ हद तक यकीन हो रहा है कि बृजेंद्र के दोस्त की प्रेमिका के परिजनों ने ही बदनामी का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया और उन लोगों ने ही यह लाइन भी लिखी। वहीं एसपी का कहना है कि दोहरे हत्याकांड का खुलासा करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। कोखराज पुलिस के साथ एसओजी को भी लगाया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही वर्कआउट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed