{"_id":"5b7875e342c79246390366fc","slug":"201534621155-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले किया विवाह, फिर ले उड़ी नकदी और गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले किया विवाह, फिर ले उड़ी नकदी और गहने
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजुहा (ब्यूरो)। सैनी कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक अधेड़ से फतेहपुर की शातिर महिला ने पहले विवाद रचाया। दस दिन साथ रहने के बाद नगदी, गहने समेटकर फरार हो गई। पीड़ित ने फिलहाल पुलिस से शिकायत नहीं की है।
सैनी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि करीब सात साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। एक बेटी थी, जिसकी शादी हो गई। इसके बाद से वह अकेला रह रहा था। इसी बीच महीने भर पहले फतेहपुर के एक ट्रक ड्राइवर से उसकी मुलाकात हुई। ड्राइवर ने अपने जिले की ही एक महिला से मिलवाया। इस महिला ने आठ अगस्त को सात फेरे लिए। शुक्रवार रात 30 हजार रुपये और करीब 50 हजार के गहने लेकर फरार हो गई। पीड़ित का कहना है कि ट्रक ड्राइवर ने महिला को खोजकर लाने की बात कही है। इसलिए अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई। मामले में सैनी इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है कि शिकायत नहीं की गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।