{"_id":"5a81e7d34f1c1b0a7b8b6a89","slug":"201518462931-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून के छात्र की हत्या पर बिफरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून के छात्र की हत्या पर बिफरे लोग
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। इलाहाबाद में कानून के छात्र दिलीप की हत्या से कौशाम्बी में भी आक्रोश है। सोमवार को एक राजनीतिक व छात्रों के संगठन ने मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। हत्यारोपी की गिरफ्तारी व परिजनों को मुआवजा देने की मांग की।
भारतीय विद्यार्थी मोर्चा (भाविमो)के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार की अगुवाई में छात्रों ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। कहा कि भाजपा शासनकाल में दलित असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लिहाजा शिक्षण संस्थानों व आसपास छात्रों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। मृतक के परिजनों को 50 लाख का मुआवजा, एक सरकारी नौकरी की भी मांग की गई। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस मौके पर अंगद मौर्या, राजू पाल, विक्रम सिंह, सुनील सिंह, जुगराज यादव, नरेंद्र कुमार, ननका प्रसाद, रमेश गौतम, आशीष मौया मानसिंह, जितेंद्र आदि मौजूद रहे। इसी तरह भारत क्रांति रक्षक पार्टी (भाक्रांरपा) के कार्यकर्ताओं ने भी डायट मैदान में धरना-प्रदर्शन किया।
इसके बाद डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मौजूदा शासनकाल में फर्जी एनकाउंटर व हत्याओं का ग्राफ बढ़ गया है। 11 फरवरी को इलाहाबाद में कानून के छात्र की हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मृतक के परिवार को मुआवजा व आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार शिवराज पासी, जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह राज पासी, राम आसरे राज पासी, मदन सिंह राज पासी आदि मौजूद रहे।