फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ड्रिंक-डांस और डिनर का रहा धमाल

ड्रिंक-डांस और डिनर का रहा धमाल

Mon, 01 Jan 2018 12:57 AM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
ड्रिंक-डांस और डिनर का रहा धमाल
ड्रिंक-डांस और डिनर का रहा धमाल
विज्ञापन

नए साल के आगाज और पुराने की विदाई में जमकर हुई मस्ती
जश्न मनाने के लिए दोआबा में देर रात तक चला पार्टियों का दौर
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर दोआबा में ड्रिंक, डांस और डिनर पार्टी का दौर दिन भर चला। छोटे-छोटे होटलों से लेकर ढाबे तक गुलजार रहे। इतने पटाखे फोड़े गए कि लोगों को दिवाली का एहसास होने लगा। इससे पहले सुबह, दोपहर और शाम खुशियों के बीच गुजरी।
कौशाम्बी जिले में वैसे तो कायदे के होटल और रेस्टोरेंट नहीं हैं। पर जो भी हैं खास मौकों पर जमकर धमाल होता है। ऐसा ही नए साल की पूर्व संध्या पर भी हुआ। देखा गया कि मंझनपुर मुख्यालय से लेकर जनपद के बाकी नगरों में खुले छोटे-छोटे रेस्टोंरेंट रविवार दोपहर बाद से ही गुलजार हो गए थे। शाम तक खाने का दौर चल रहा था। बीच-बीच में लोग जाम भी ले रहे थे। फिर शाम आठ बजे के बाद तो ड्रिंक, डांस और डिनर पार्टियां सब एक साथ शुरू हो गईं। यह पार्टियां रात 12 बजे तक चलीं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैनी से लेकर पूरामुफ्ती के ढाबों में खास रौनक रही। आधी रात होते ही किसी ने पटाखे दागे तो किसी ने गुब्बारे फोड़े। जी भरकर मस्ती करने के बाद लोगोें को नींद आई और सब घर चले गए। गौरतलब है कि इस दौरान पुलिस का पहरा चप्पे-चप्पे पर रहा। देर शाम तक कहीं से किसी तरह की कोई अप्रिय सूचना नहीं मिली थी।
विज्ञापन

-----
केपीएल ग्रुप ने मनाया नए साल का जशभन
मंझनपुर (ब्यूरो)। कौशाम्बी प्रीमियर लीग की ओर से संयोजक अरुण गुप्ता ने मुख्यालय मंझनपुर में पूरी टीम के साथ नए साल का जश्न मनाया। सदर ब्लॉक परिसर में शानदार पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार, सदर ब्लॉक प्रमुख हरीमोहन यादव, चेयरमैन महताब आलम, पूर्व चेयरमैन मौला बक्स, भाकियू जिलाध्यक्ष बलबीर सिंह चौहान समेत तमाम सियासी दिग्गज मौजूद रहे। टीम ने दिन में डिनर पार्टी का आयोजन कर वर्ष 2017 की विदाई तथा रात में आतिशबाजी कर नए वर्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------

उपहारों के साथ दी गई एक-दूसरे को बधाई
मंझनपुर (ब्यूरो)। नव वर्ष 2018 के स्वागत की तैयारी दो दिन पहले से ही शुरू हो गई थी। लोग अपने चहेतों को इस मौके पर उपहार व बधाई देने के लिए खरीददारी कर रहे थे। जिले भर में लोगों ने अपने चहेतों को उपहार व नववर्ष की बधाई दी। दूसरी ओर युवाओं ने नए वर्ष का स्वागत अपने अंदाज से किया। शाम होते ही शराब का दौर चला। देर तक जाम पर जाम लड़ाने के बाद युवाओं ने डीजे की धुन पर जमकर धमाल मचाया। रात लगभग दो बजे के बाद नववर्ष के स्वागत का धमाल शांत हुआ।
------------------
होटल, रेस्टोरेंट पर पुलिस की रही नजर
मंझनपुर(ब्यूरो)। नूतन वर्ष के स्वागत को लेकर युवाओं में अच्छा खासा जोश दिखा। वहीं, उपद्रव न हो इसके लिए पुलिस की कड़ी पहरेदारी रही। होटलों के साथ रेस्टोरेंटों में पुलिस के जवान तैनात रहे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स को अलर्ट कर दिया गया है। वहीं सर्किल सीओ भी मोबाइल हैं।


कलेशर सिंह डिग्री कालेज में मना 31 का जशभन
छात्र-छात्राओं ने आयोजित किया रंगारंग कार्यक्रम
फोटो. नं.7-
कड़ा (ब्यूरो)। कलेशर सिंह डिग्री कालेज कड़ा में रविवार को बच्चों ने साल 2017 की विदाई व नए वर्ष के स्वागत में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया और जशभन मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कड़ा ब्लॉक प्रमुख अनुज सिंह रहे।
वर्ष 2017 के अंतिम दिन कलेशर सिंह डिग्री कालेज कड़ा में बच्चों ने 31 दिसंबर के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य शैलेंद्र त्रिपाठी ने किया। मुख्य अतिथि अनुज सिंह ने कहा कि 31 दिसंबर के दिन कार्यक्रम का आयोजन बेहद महत्वपूर्ण होता है। वर्ष भर एक दूसरे के प्रति रही भ्रांतियों को दूर कर नए वर्ष में नया जीवन की शुरुआत की जाती है। इसके अलावा जीवन में सफलता की सीढ़ी चढ़ने के लिए व्यक्ति नए-नए प्लान भी तैयार करता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए कालेज की छात्रा आराधना, सोनाक्षी व साक्षी ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोहा। इस मौके पर कालेज के वीपी सिंह, कुलदीप पांडेय, आलोक विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
--------------------





नए साल के आगाज में बच्चों ने बनाई मानव शृंखला
अलविदा 2017 के साथ नए वर्ष का किया स्वागत
एसपी मौर्य विद्यालय हर्रायपुर में आयोजित हुआ कार्यक्रम
फोटो नं-12, मानव श्रंखला बनाकर बच्चों ने किया वर्ष 2018 का स्वागत
मंझनपुर (ब्यूरो)। एसपी मौर्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हर्रायपुर प्रांगण में रविवार को पुराने साल को विदाई व नए साल के स्वागत में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के चेयरमैन संदीप मौर्य ने फीता काटकर किया। इस मौके पर बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर नए साल का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन कर मौजमस्ती की। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य महेश कुमार ने सभी बच्चों व विद्यालय स्टाफ को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस मौके पर दीपक सिंह मौर्य, उमाकांत साहू, श्याम बाबू सोनी, प्रमोद कुमार, सुभाष चंद्र, मो. जफर, मनोज कुमार कुशवाहा, मुकेश कुमार, हयातउल्ला, मैहरोज फात्मा, ज्योति सैनी, वर्षा साहू, क्रांति पाल, फरहान, तंजीम फात्मा, आराधना यादव, उपासना यादव, सोनी पांडेय, मानचंद्र, बबलू सिंह, सुनील सिंह, सुशील यादव आदि मौजूद रहे।

नए साल के आगाज पर सरकारी स्कूल को विधायक ने लिया गोद
-विधायक चायल ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय अमवा में कानवेंट स्कूल की सुविधा मुहैया कराने का किया ऐलान
फोटो-
मंझनपुर (ब्यूरो)। साल 2017 की विदाई व नए वर्ष के आगाज पर विधायक चायल संजय गुप्ता ने अपने क्षेत्र के प्राथमिक व जूनियर विद्यालय अमवा को गोद लेने की घोषणा की। रविवार को गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक ने विद्यालय को कानवेंट स्कूल की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। विधायक ने बताया कि स्कूल को सौर ऊर्जा की मदद से विकसित किया जाएगा। लाइट, पंखे और कंप्यूटर लैब के साथ ही फैंसी फर्नीचर, बच्चों को सरकार की ओर से मिलने वाली ड्रेस के अतिरिक्त निजी स्तर पर टाई-बेल्ट मुहैया कराया जाएगा। पठन-पाठन की भी व्यवस्था उच्चस्तरीय कराई जाएगी। कुल मिलाकर सरकारी विद्यालय में ऐसी व्यवस्था कराई जाएगी कि यहां पढ़ने वाले बच्चों को कानवेंट स्कूल का एहसास होगा।




डीएम-एसपी ने दी नए साल की शुभकामना
मंझनपुर (ब्यूरो)। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार गुप्ता ने जनपदवासियों को नव वर्ष की शुभकामना दी है। दोनों आला अफसरों ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि नया वर्ष जनपद वासियों के जीवन में सुख-समृद्धि दायक हो। सभी का जीवन सफलता और खुशियाें से भर जाए।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed