फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   20 thousand activist join the backward conference in prayagraj

पिछड़ा वर्ग महाकुंभ में शिरकत करेंगे 20 हजार कार्यकर्ता

Fri, 21 Feb 2020 12:13 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
20 thousand activist join the  backward conference  in prayagraj
20 thousand activist join the backward conference in prayagraj - फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। प्रयागराज के केपी कॉलेज में 23 फरवरी को भाजपा के तत्वावधान में आयोजित पिछड़ा वर्ग के महाकुंभ में जिले के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। सम्मेलन की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत लगा रखी है। गुरुवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग महाकुंभ के प्रदेश सहसंयोजक नरेंद्र साहू ने जिले के कई स्थानों में प्रचार कर लोगों को प्रयागराज पहुंचने के लिए अपील किया।
विज्ञापन

जिले के तिल्हापुर, नेवादा, पिंडरा, चायल, लालापुर, महमूदपुर मनौरी, चरवा, पुरखास आदि गांवों में कार्यकर्ताओं ने भ्रमण किया। कार्यक्रम के प्रदेश सहसंयोजक नरेंद्र साहू ने समाज के लोगों को आमंत्रित करते हुए बताया कि कार्यक्रम में रेल मंत्री पीयूष गोयल, प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व राज्यसभा सदस्य रामनरायण साहू, सांसद विनोद सोनकर, प्रतापगढ़ सांसद संगम लाल गुप्ता, चायल विधायक संजय गुप्ता, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद, सदर विधायक लालबहादुर सहित तमाम मंत्री व विधायक शामिल होंगे।
विज्ञापन

महाकुंभ कार्यक्रम में जिले साहू, राठौर, मोहनवाल, भुर्जी, मौर्य बिरादरी सहित पिछड़ा वर्ग के 20 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे।
जन संपर्क के दौरान कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के प्रतिनिधि संजय साहू, संजय जायसवाल, प्रवीण जायसवाल, जीतेंद्र साहू, मिश्रीलाल साहू, ईश्वरदीन साहू, विकास साहू, दशरथ लाल साहू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed