फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   20 pairs of wrestlers tried hard, Dangal Kesari became the akash of Bamhrauli

Kaushambi News: 20 जोड़ी पहलवानों ने आजमाया जोर, बमरौली के आकाश बनें दंगल केसरी

Fri, 16 Dec 2022 08:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
20 pairs of wrestlers tried hard, Dangal Kesari became the akash of Bamhrauli
बरई बंधवा गांव में आयाजित दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान। - फोटो : KAUSHAMBI
म्योहर। कौशाम्बी ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरई बंधवा में बुधवार से चल रही दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन सूबे के कई जिलोें से आए 20 जोड़ी पहलवानों ने जोर आजमाइश की। दंगल केसरी का खिताब सुजातपुर बम्हरौली के आकाश ने झटक लिया।
विज्ञापन

दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं में मेरठ के पहलवान समीर, सुजातपुर बमरौली के आकाश, महुआ गांव के गोपाल, टेवा के राजेश, लखनऊ के अनीश, वाराणसी के राजेश, अलीगढ़ के समीर, मथुरा के लोकेंद्र, प्रतापगढ़ के पवन, वाराणसी के समशेर, अलीगढ़ के समीर, वाराणसी के विशाल, बांदा के अशोक पहलवान ने दांवपेच दिखाए।
विज्ञापन

सुजातपुर बम्हरौली के पहलवान आकाश ने मथुरा के पहलवान लोकेंद्र को हराकर प्रथम चैंपियन का खिताब हासिल किया। टेंवा के पहलवान राजेश ने भदोही के पहलवान समशेर को शिकस्त देकर दूसरा स्थान पाया। अलीगढ़ के पहलवान समीर ने गाजीपुर के पहलवान सुरजीत को हराकर तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता पहलवानों को आयोजकों की ओर से पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर आयोजक खलील अहमद, हुबलाल दिवाकर, ग्राम प्रधान मीरापुर अजय कुमार, पूर्व प्रधान एकौरा सोहनलाल, गौहानी प्रधान बलवंत यादव, पूर्व प्रधान सचवारा हरविलास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed