फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   2 ladies were beated for dowry

दहेज के लिए दो विवाहिताओं को पीटकर घर से निकाला

Mon, 09 Sep 2019 11:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
2 ladies were beated for dowry
दहेज के लिए दो विवाहिताओं को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन

एसपी ने परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी को दिया कार्रवाई का निर्देश
मंझनपुर। फतेहपुर व उन्नाव में ब्याही दोआबा की दो बेटियों को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। इससे पहले उनकी पिटाई भी की। पीड़िताओं ने सोमवार को इसकी शिकायत एसपी से की है।

करारी कस्बे की नूर सबा पुत्री हामिद ने बताया कि उसका विवाह करीब डेढ़ साल पहले फतेहपुर शहर में हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। पर, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो 15 दिन पहले ससुरालीजनों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद घर से निकाल दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर सोमवार को पीड़ित महिला ने एसपी को शिकायती पत्र दे दिया। इसी तरह मनौरी गांव की रेखा पुत्री राममनोहर ने बताया कि उसकी शादी छह साल पहले उन्नाव में हुई थी। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हफ्ते भर पहले ससुराल वालों ने रेखा को भी पीटकर घर से निकाल दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने दोनों मामलों में परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed