फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   2.15 crore will illuminate the village

2.15 करोड़ से रोशन होंगे गांव

Thu, 22 Jan 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 22 Jan 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
2.15 crore will illuminate the village
मंझनपुर। कौशाम्बी के गांव जल्द ही सोलरलाइटों से रोशन होंगे। बुधवार को जिला पंचायत में हुई जिला योजना की बैठक में सोलरलाइट के लिए 2.15 करोड़ के प्रस्ताव को स्वीकृत दी है। बैठक में जिले के विकास के लिए कुल दो अरब 11 लाख की परियोजनाओं पर मुहर लगी है। वहीं मनरेगा के 16275.19 करोड़ और पानी की सप्लाई के लिए  2.62 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को अल से स्वीकृत प्रदान की गई है।
विज्ञापन


जिला पंचायत स्थित रत्नावली सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुशवाहा की अगुवाई में बुधवार को जिला योजना समिति की बैठक हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए 2 अरब 11 करोड़ 73 लाख रुपये की कार्ययोजना को स्वीकृत प्रदान की गई। अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि (बीआरजीएफ) से 672 सोलरलाइटों के लिए 2.15 करोड़ रुपये की परियोजनों को हरीझंडी दी गई है। इसी तरह वाटर सप्लाइ के लिए 2.62 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृत दी गई है। वहीं मनरेगा के तहत 16275.19 करोड़ और 4841.69 करोड़ रुपये के लेबल बजट को अनुमोदन प्रदान किया गया है।
विज्ञापन


इस दौरान सदन के पिछली बैठक के कार्यवाहियों की पुष्टि और जिला पंचायत से संबद्ध विभिन्न विभागों के कार्यो के प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही पिछड़ क्षेत्र अनुदान निधि के तहत 2014-15 और 2015-16 की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष ने अफसरों को समय और गुणवत्ता के मुताबिक विकास कार्यो को निपटाने का निर्देश दिया है। इस दौरान सदस्यों ने बिजली, पेयजल आदि समस्याओं को लेकर संबंधित अफसरों की खिंचाई की। इस मौके पर सांसद विनोद सोनकर, जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह पटेल, जगजीत दिवाकर, भोला सरोज, सीडीओ बीएन मिश्र, पीडी आरसी पांडेय, डीडीओ महेन्द्र तिवारी, बीएसए एके सिंह, सीवीओ डॉ एसपी पांडेय, डीपीआरओ आरके भारती, डीएसडब्ल्यूओ सुधीर कुमार गुप्ता, डीएसओ अखिल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed