{"_id":"5c139f56bdec2253ab42d0a3","slug":"191544789846-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई पहल: विद्यार्थियों का डर दूर करने को होगी प्री-बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई पहल: विद्यार्थियों का डर दूर करने को होगी प्री-बोर्ड परीक्षा
Updated Fri, 14 Dec 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई पहल: विद्यार्थियों का डर दूर करने को होगी प्री-बोर्ड परीक्षा
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में पांच जनवरी के अंदर हाईस्कूल-इंटरमीडिएट का होगा प्री-एग्जाम
माध्यमिक शिक्षा परिषद के फरमान पर डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को दिया निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्रों के भीतर घुसे खौफ को दूर करने के साथ ही तैयारियों का आकलन करने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नई पहल की है। इसके तहत हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्री-बोर्ड परीक्षा कराने का फरमान जारी किया गया है। डीआईओएस ने इसके लिए जिले के सभी प्रधानाचार्यों को पांच जनवरी के भीतर परीक्षाएं सम्पादित कराने का निर्देश दिया है।
आमतौर पर बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्रों में खौफ रहता है। खासतौर से पहली बार परीक्षा देने वाले हाईस्कूल के छात्रों में कुछ ज्यादा ही डर देखने को मिलता है। कई मर्तबा खौफ हावी होने से छात्रों को जो कुछ आता है उसे भी वह परीक्षा के दौरान लिखना भूल जाते हैं। इसे दूर करते हुए परीक्षा के लिए छात्रों को मानसिक रूप से तैयार करने की योजना बनाई गई है। परिषद ने इस मर्तबा बोर्ड की तर्ज पर प्री-बोर्ड परीक्षाएं कराने का फरमान जारी किया है। इसकी शुरुआत 20 दिसंबर से की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने जनपद के सभी राजकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त वित्त विहीन, मान्यता प्राप्त हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के प्रधानाचार्यों को इस संबंध में निर्देशित कर दिया है। कक्षा दस और बारह की प्री-बोर्ड परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में पांच जनवरी तक करा दी जाएंगी। साथ ही परीक्षा के मूल्यांकन से छात्रों को अवगत कराया जाएगा। ताकि, उनके मन से डर दूर हो सके। साथ ही बोर्ड परीक्षा के लिए वह और बेहतर तैयारी कर सकें। इसके अलावा प्री-बोर्ड परीक्षा में कमजोर बच्चों के फेल होने पर उनकी अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएंगी। साथ ही बच्चों को नए-नए स्लेबस के पेपर के आधार का पता भी लग जाएगा।
----------
प्रश्न बैंक तैयार कराने का निर्देश
प्री-बोर्ड एग्जाम के साथ ही माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए प्रश्न बैंक तैयार कराने का भी निर्देश दिया है। दरअसल परिषद का मानना है कि शिक्षकों को महत्वपूर्ण प्रशभनों के बारे में पता होता है। लिहाजा अनुभव का इस्तेमाल कर शिक्षक बोर्ड परीक्षा में आने वाले संभावित प्रशभनों का पत्र आसानी से तैयार कर सकते हैं। इससे कम समय में छात्र बेहतर तैयारी कर सकेंगे।
विज्ञापन
-------------
इनका कहना है
छात्रों का डर दूर करने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस बार प्री-बोर्ड परीक्षा एवं मॉडल पेपर तैयार कराने का फरमान जारी किया है। इस बाबत सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित कर दिया गया है।
एसके सिंह-डीआईओएस