फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   शिविर के बावजूद विद्युत कनेक्शन नहीं लेने पर दर्ज होगी एफआईआर

शिविर के बावजूद विद्युत कनेक्शन नहीं लेने पर दर्ज होगी एफआईआर

Fri, 28 Sep 2018 12:14 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
शिविर के बावजूद विद्युत कनेक्शन नहीं लेने पर दर्ज होगी एफआईआर
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में सौभाग्य योजना के तहत विद्युतीकरण के कार्यो की समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने सौभाग्य योजना का काम करने वाली कम्पनी विश्वनाथ एंव एलएनटी तथा विद्युत विभाग को विद्युत कनेक्शन लेने वाले लाभार्थियों के यहां अनिवार्य रूप से मीटर लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को विद्युत विभाग द्वारा चलाये जा रहे अभियान एवं कटिया लगाने वालों के विरूद्ध की जा रही कार्रवाइयों का पुलिस बल के साथ निरीक्षण कर अपेक्षित सहयोग करने का निर्देश दिया। विद्युत विभाग के साथ ही एजेन्सी को गांव-गांव शिविर लगाकर सौभाग्य योजना के तहत हर घर को कनेक्शन मुहैया कराने का निर्देश दिया। चेताया कि कैंप लगाने के बावजूद कनेक्शन न लेकर अवैध रूप से कटियामारी करने वालों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


बैठक में अधीक्षण अभियंता विद्युत एसके श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर लगाने के बावजूद कनेक् शन लिए बगैर चोरी से बिजली का इस्तेमाल करने वाले गौरा तफारीक एवं चक सहनपुर गांव के पांच उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। बताया कि इस वक्त सरकार की ओर से नि:शुल्क कनेक्शन के साथ ही 40 मीटर तार, एक स्विच बोर्ड, दो स्विच, एक एलईडी मुहैया कराने का प्राविधान है। डीएम ने इस कार्य में लापरवाही बरतने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। बैठक में एसपी प्रदीप गुप्ता, एक्सईएन प्रदीप सोनकरं के अलावा संबंधित कम्पनी के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed