फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   प्रशासन ने जुतवाया पांच बीघा गेहूं की फसल

प्रशासन ने जुतवाया पांच बीघा गेहूं की फसल

Sat, 23 Dec 2017 09:21 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने जुतवाया पांच बीघा गेहूं की फसल
प्रशासन ने जुतवा दी पांच बीघा गेहूं की फसल
विज्ञापन

तालाबी भूमि पर 35 साल से कब्जा कर हो रही थी खेती
चायल (ब्यूरो)। स्थानीय तहसील के सैय्यद गांव स्थित एक तालाब की भूमि पर बोई गई गेहूं की फसल तहसील प्रशासन ने ट्रैक्टर लगाकर जुतवा दी। अवैध कब्जा कर खेती करने वाले आरोपी को चेतावनी दिया कि दोबारा कोशिश की तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेज दिया जाएगा। तहसील प्रशासन की कार्रवाई के बाद से आस-पास के गांव में तालाबी भूमि पर कब्जा किए आरोपियों में हड़कंप है।
सैय्यद सरांवा निवासी नौरंग सिंह यादव ने गांव स्थित पांच बीघा तालाबी रकबे पर 35 साल से अवैध कब्जा कर रखा था। एसडीएम चायल ने चिन्हांकन होने के बाद भूमि से कब्जा छोड़ देने की हिदायत आरोपी को दी थी। बावजूद इसके आरोपी ने तहसील प्रशासन के निर्देशों की अनदेखी करते हुए गेहूं की बुवाई कर दी। तालाबी रकबे पर लहलहा रही गेहूं की फसल की जानकारी एसडीएम को हुई तो उनका माथा ठनक गया। शनिवार को एसडीएम अश्वनी कुमार श्रीवास्तव अपने साथ तहसीलदार विमल शुक्ल, नायब तहसीलदार सुरेश शुक्ल, इंस्पेक्टर चरवा पवन द्विवेदी व हलका लेखपाल को साथ लेकर तालाबी रकबे पर पहुंचे। तालाबी भूमि की पैमाइश कराते हुए उन्होंने पांच बीघे में बोई गई गेहूं की फसल को ट्रैक्टर लगाकर जुतवा दी। हिदायत दी कि दोबारा अवैध कब्जा करने की कोशिश को तो एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन



विधायक के हाथों कंबल पाकर खिले निराश्रितों के चेहरे
फोटो-
सिराथू (ब्यूरो)। प्राथमिक विद्यालय औरेनी में शनिवार को तहसील प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए दो सौ कंबल का वितरण स्थानीय विधायक ने किया। ठंड के दौरान विधायक के हाथों कंबल पाकर निराश्रितों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के गरीबों व निराश्रितों के लिए मंगवाए गए तीन हजार कंबलों का वितरण तीनों तहसीलों में शुरू करा दिया गया है। डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर शनिवार को नायब तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव दो सौ कंबल लेकर औरेनी प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। विद्यालय पहुंचे स्थानीय विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल ने इलाके के दो सौ निराश्रितों को कंबल का वितरण किया। विधायक के हाथों कंबल पाकर निराश्रितों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस मौके पर इलाके के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।


बेसहारों की संख्या बढ़ने पर बनवाया दूसरा रैनबसेरा
-शनिवार को चेयरमैन सरायअकिल ने किया उद्घाटन
सरायअकिल (ब्यूरो)। स्थानीय नगर पंचायत में बना एक रैन बसेरा निराश्रितों के निवास के लिए पर्याप्त साबित नहीं हो रहा है। इसे देखते हुए अधिशाषी अधिकारी ने दूसरे रैन बसेरे का निर्माण कराया। शनिवार को चेयरमैन शिवदानी ने दूसरे रैन बसेरे का फीता काटकर उद्घाटन किया।

डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश के बाद ईओ सरायअकिल लालजी यादव ने रामलीला मैदान में 20 निराश्रितों के लिए रैन बसेरा बनवाकर रजाई, गद्दा, पीने का पानी, शौचालय व प्रकाश का इंतजाम किया था। तीन दिन में असहायों की संख्या इतनी बढ़ गई कि एक रैन बसेरा रात्रि निवास के लिए कम पड़ गया। इसे देखते हुए ईओ ने आनन-फानन में दूसरे रैन बसेरे का निर्माण फकीराबाद चौराहा स्थित पानी टंकी के पास कराया। शनिवार की दोपहर चेयरमैन शिवदानी ने फीता काटकर दूसरे रैन बसेरे का उद्घाटन किया। चेयरमैन का कहना था कि इसके बाद भी जरूरत पड़ी तो तीसरे रैन बसेरे का निर्माण कराया जाएगा। इस मौके पर ईओ के अलावा उमेश केसरवानी, राम बहादुर जायसवाल, राजेश कुमार चौधरी, प्रियंका केसरवानी, सीमा सोनी, रश्मि अग्रहरि, अशोक कुमार, अच्छन अली, राधा त्रिपाठी, पियूष रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed