फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बेकाबू ट्रक ने युवक को कुचला, मौत

बेकाबू ट्रक ने युवक को कुचला, मौत

Wed, 13 Dec 2017 08:53 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 08:53 PM IST
विज्ञापन
बेकाबू ट्रक ने युवक को कुचला, मौत
बेकाबू ट्रक ने युवक को कुचला, मौत
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर कोइलहा गांव के समीप हुआ हादसा
इलाहाबाद के लाल बिहारा धूमनगंज का रहने वाला था मृतक, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
चायल (कौशाम्बी)।
हाईवे पर कोइलहा गांव के समीप बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारने के बाद रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान करते हुए घटना की जानकारी परिजनों को दी। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

इलाहाबाद के चकिया लाल बिहारा धूमनगंज निवासी मोहम्मद जैद (35) पुत्र बुद्दन बुधवार को रिश्तेदारी बरीपुर गांव गया था। दोपहर वह बाइक से घर लौट रहा था। हाईवे पर पूरामुफ्ती के कोइलहा गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराते हुए हादसे की जानकारी परिजनों को दी तो परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते घर वाले घटना स्थल पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed