फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   डीपीआरओ ने 20 सेक्रेट्रियों के वेतन भुगतान पर लगाई रोक

डीपीआरओ ने 20 सेक्रेट्रियों के वेतन भुगतान पर लगाई रोक

Sun, 17 Sep 2017 12:49 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
डीपीआरओ ने 20 सेक्रेट्रियों के वेतन भुगतान पर लगाई रोक
डीपीआरओ ने 20 सचिवों के वेतन भुगतान पर लगाई रोक
विज्ञापन

ओडीएफ अभियान शिथिल पाए जाने पर सीडीओ ने दिए निर्देश
मंझनपुर (ब्यूरो)। डीपीआरओ कमल किशोर ने दो विकास खंडों के 20 सेक्रेट्रियों का माह सितंबर का वेतन भुगतान रोक दिया है। आरोप है कि इन सेक्रेट्रियों के गांवों में ओडीएफ अभियान की प्रगति खराब है। यह कार्रवाई शुक्रवार को समीक्षा बैठक के बाद सीडीओ के निर्देश पर डीपीआरओ ने की। वेतन भुगतान पर रोक लगने से संबधित सेक्रेट्रियों में हड़कंप है।

प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी डीके दोहरे ने शुक्रवार की शाम विकास खंड मूरतगंज व चायल में चलाए जा रहे ओडीएफ अभियान की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने पाया कि मूरतगंज के 12 व चायल ब्लॉक में तैनात आठ सेक्रेट्री ओडीएफ अभियान में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इसके चलते गांवों में शौचालय निर्माण, सफाई व्यवस्था, खुले में शौच न करने के प्रति ग्रामीणों में जागरूकता नहीं दिख रही। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने संबंधित सेक्रेट्रियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश डीपीआरओ को दिया। डीपीआरओ ने मूरतगंज के 12 व चायल के आठ सेक्रेट्रियों का सितंबर माह का वेतन भुगतान रोक दिया है। जिन सेक्रेट्रियों का वेतन भुगतान रोका गया उनमें मैकूलाल यादव, नितिन कुमार सिंह सहित 20 लोग शामिल हैं। डीपीआरओ की कार्रवाई से सेक्रेट्रियों में हड़कंप है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed