फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   19 found Corona positive, including five members of the same family

एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत 19 मिले कोरोना पॅजिटिव

Fri, 16 Oct 2020 12:28 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
19 found Corona positive, including five members of the same family
19 found Corona positive, including five members of the same family - फोटो : KAUSHAMBI
कोरोना ने जिले में एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली। बृहस्पतिवार को एक ही परिवार के पांच लोगों समेत जिले भर में 19 पॉजिटिव केस मिले। हालांकि, 24 घंटे में 18 लोग ठीक भी हुए हैं। इसी के चलते जिले का रिकवरी रेट 91.4 फीसदी पर टिका हुआ है। फिलहाल 124 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

संक्रमण की रोकथाम के लिए बृहस्पतिवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले भर में शिविर लगाकर 1457 संदिग्धों की कोविड जांच की।
इनमें से 954 का एंटीजेन टेस्ट हुआ। जबकि 503 संदिग्धों का स्वॉब सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए प्रयागराज स्थित लैब भेजा गया। विभिन्न माध्यमों से आई जांच रिपोर्ट में जिले के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले 19 लोग पॉजिटव निकले। संक्रमितों में कड़ा क्षेत्र में रहने वाले एक ही परिवार के पांच लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा कड़ा के एक अन्य तथा सिराथू क्षेत्र के छह, कौशाम्बी के चार, नेवादा के दो और चायल क्षेत्र के एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अच्छी बात ये रही कि 24 घंटे के भीतर 18 मरीज ठीक भी हुए हैं। इस तरह से अब तक मिले 1726 संक्रमितों में 1579 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक कोरोना से 23 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed