{"_id":"5c042e25bdec22418e1adc8a","slug":"181543777829-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर युवकी से किया सामूहिक दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधक बनाकर युवकी से किया सामूहिक दुराचार
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। सैनी कोतवाली इलाके की एक युवती को शादी का झांसा देकर पड़ोस का एक युवक भगा ले गया। इसके बाद तीन साथियों संग बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही उनकी तलाश भी शुरू कर दी है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि पड़ोस के एक युवक से उसका प्रेम संबंध चल रहा था। शादी का झांसा देकर करीब 15 दिन पहले युवक युवती को भगा ले गया। इसके बाद प्रयागराज ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया। पीड़िता के मुताबिक कमरे में युवक के तीन साथी भी पहुंच गए। चारों ने तमंचा सटाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह सिलसिला शुक्रवार शाम तक चलता रहा। बताया कि किसी भी वक्त चारों में से कोई भी एक युवक आता था और मनमानी करके चला जाता था। शनिवार सुबह आरोपियों के चंगुल से छूटकर युवती घर भाग आई। आपबीती उसने परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित युवती ने शनिवार को पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। मामले में सैनी इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। फिलहाल गिरफ्तारी संभव नहीं हो सकी है। जल्द ही सभी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।