{"_id":"5ba2a313867a557ff5670769","slug":"181537385235-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की वादाखिलाफी पर बिफरे ईंट निर्माता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की वादाखिलाफी पर बिफरे ईंट निर्माता
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। दोआर्बा इंट निर्माता समिति के बैनर तले भट्ठा संचालकों ने बुधवार को मुख्यालय में बैठक कर सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। संचालकों ने 29 सितंबर को लखनऊ में धरना देने का भी ऐलान किया है।
समिति के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश केसरवानी ने कहा प्रदेश सरकार के एक साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री ने मिट्टी की रॉयल्टी समाप्त करने की घोषणा की थी। इसके बाद भी अब कर रॉयल्टी की वसूली की जा रही है। सरकारी निर्माण में फ्लाई ऐश और ब्लाक्स ईंट का प्रयोग बंद किया जाए। जिला पंचायत लेट शुल्क में मनमानी ब्याज वसूल करता है। इसे बंद कराया जाए। इन्हीं मांगों को लेकर प्रदेश भर के भट्ठा संचालक 29 सितंबर को लखनऊ स्थित कांशीराम ईको पार्क में धरना देंगे। बैठक में उमेशचंद्र केसरवानी, घनश्याम केसरवानी, साहबउद्दीन, प्रमोद कुमार, रमाकांत, समशुल हक, इब्ने अली, गुलाब सिंह, पन्नालाल, श्रीकांत, वीरेंद्र केसरवानी, सुरेंद्र सिंह आदि भट्ठा मालिक मौजूद रहे।