फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   रोजगार मेले में 206 बेरोजगारों को मिला रोजगार

रोजगार मेले में 206 बेरोजगारों को मिला रोजगार

Wed, 19 Sep 2018 01:10 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
रोजगार मेले में 206 बेरोजगारों को मिला रोजगार
मंझनपुर। कौशल विकास मिशन के तहत मंगलवार को विकास भवन के सरस हाल में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें आठ कंपनियों ने जिले भर के करीब 506 युवाओं का साक्षात्कार लिया। इस दौरान विभिन्न कंपनियों ने तकरीबन 206 बेराजगारों को रोजगार के लिए चयनित कर लिया।
विज्ञापन


रोजगार मेले में जीफोर सिक्योर सल्यूशन, त्रिवेणी सोशल फाउंडेशन, एमाजॉन प्रा.लि., अलआईसी ऑफ इंडिया, सिद्धवेश्वर ग्रुप प्रालि, आईएआई जैन फ्लैक्स प्रालि, नेहा एसोसिएट, आर एंड एम वेबटच, आरबीएम एक्वाडिफाइन प्रालि, वीएमटी स्पिनिंग लि, विधुना फर्टीलाइजर, अरहान माइक्रो फाइनेंस, सिक्योरनेट केबल एंड कनेक्टर्स प्रा.लि. आदि नियोक्ताओं ने प्रतिभाग किया। कौशल विकास मिशन, राजकीय पॉलीटेक्निक, राजकीय आईटीआई के प्रशिक्षणार्थियों ने साक्षात्कार दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई एमएम शुक्ला, धर्मपाल सिंह, अविनाश श्रीवास्तव, दीपक मौर्या, आशुतोष सिंह, धीरेन्द्र प्रताप आदि मौजूद रहे। कौशल विकास के जिला प्रबन्धक अमित सिंह ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed