फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   जिले भर में पूजे गए देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा

जिले भर में पूजे गए देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा

Tue, 18 Sep 2018 12:35 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
जिले भर में पूजे गए देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा
देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती सोमवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। विद्युत उपकेंद्र, वर्कशॉप,कारखानों, इंजीनियर कॉलेजों में भगवान की पूजा कर मिष्ठान वितरण किया गया।
विज्ञापन


जिले भर के सभी उपकेंद्रों पर अवर अभियंतों ने विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा के समक्ष अपने-अपने विद्युत उपकरण रखकर पूजा-अराधना की। विद्युत वर्कशॉप में एसडीओ रिंकू सेठ की मौजूदगी में इंजीनियर साथियों और श्रमिकों ने देवशिल्पी की पूजा किया। इस मौके पर अवर अभियंता शिवम पांडेय, शिवम पांडेय समेत सभी श्रमिक मौजूद रहे। मंझनपुर कस्बे के आजादनगर मोहल्ले में इजीनियर रामू विश्वकर्मा ने अपने आवास पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया।
विज्ञापन


इसी तरह से करारी के रिजवी डिग्री कॉलेज में भी भगवान विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला में समस्त शिक्षक,कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने मिलकर भगवान विश्वकर्मा का विधिवत पूजन किया। प्राचार्य डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी ने भगवान विश्वकर्मा को पुष्प माला अर्पित कर आरती किया। बताया कि इसी दिन निर्माण के देवता विश्वकर्मा का जन्म हुआ था। विश्वकर्मा को देवशिल्पी यानी कि देवताओं के वास्तुकार के रूप में पूजा जाता है। कार्यक्त्रस्म में डॉ कैप्टन अबूतल्हा अंसारी, डॉ मुकुंद देव द्विवेदी,डॉ शैला भारती, डॉ जितेंद्र वर्मा,शिप्रा श्रीवास्तव,महेनूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से पश्चिमशरीरा क्षेत्र में भी धूमधाम से विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। कस्बे मे दंगल स्थित मंदिर में भगवान विश्व कर्मा की पूजा अर्चना की गई । इसके अतिरिक्त विद्युत उपकेंद्र पश्चिम शरीरा भरसवां, शाहपुर मे अवर अभियंता चन्द्रिका मौर्य ने पूजा- अर्चना किया। कस्बे के बेचूलाल विश्व कर्मा, तिवारी विश्व कर्मा, कल्लू, दशरथ लाल, बद्री, शिवमंगल विश्व कर्मा ने अपने कारखाने मे विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed