{"_id":"5b9c0e64867a557e883697da","slug":"181536953956-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पइंसा में किसान के घर में हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पइंसा में किसान के घर में हजारों की चोरी
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। पइंसा कोतवाली क्षेत्र के उदिहिन खुर्द गांव में गुरुवार रात सेंध लगाकर एक किसान के घर से चोरों ने नकदी सहित हजारों का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामी को सुबह हुई। उसने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
उदिहिन खुर्द निवासी लखन लाल पुत्र पियारे किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। गुरुवार रात वह और उसके परिवार के सदस्य खाने के बाद अपने कमरों में सो गए। इस दौरान पीछे की दीवार से सेंध लगाकर भीतर घुसे चोर आलमारी, बक्सों का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये नकद, करीब 40 हजार के चांदी के आभूषण, कपड़ा, बर्तन, बिस्तर आदि उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। मामले में पइंसा एसओ विजय कुशवाहा का कहना है कि इलाके के शातिरों को जल्द ही पूछताछ के लिए हिरासत में लिया जाएगा। थोड़े ही दिनों में वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।