{"_id":"5b9569ec867a557ec31fa74a","slug":"181536518636-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को चारपाई में बांधकर जिंदा जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता को चारपाई में बांधकर जिंदा जलाया
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के उजिहिनी खालसा गांव में ब्याही एक महिला को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने चारपाई में बांधकर जिंदा जला दिया। एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद में शनिवार को उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
इलाहाबाद के करेली थाना स्थित जलालपुर भर्ती गांव निवासी बालकृष्ण निषाद ने बताया कि उसने अपनी बेटी रंजना का विवाह करीब दो साल पहले उजिहिनी खालसा के संतोष से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत कर ससुराल वालों को काफी समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़ित पिता के मुताबिक एक सितंबर को ससुरालियों ने उसकी बेटी की पिटाई की। इसके बाद चारपाई में हाथ-पैर बांधकर जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता को एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद में भर्ती कराया गया था।
जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। घटना से मायके वालों की रो-रोकर हालत खराब है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति संतोष, सास मंजू, ननद संजू, गुलफू व ससुर बच्चालाल आदि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसके बाद अब आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है। वहीं इंस्पेक्टर पूरामुफ्ती प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।