फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सरसवां सर्किल में वन विभाग का छापा

सरसवां सर्किल में वन विभाग का छापा

Sat, 13 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
सरसवां सर्किल में वन विभाग का छापा
सरसवां सर्किल में वन विभाग का छापा
विज्ञापन

अवैध रूप से संचालित चार मशीनों को किया सीज
मशीनों में लगा सामान उठा लाई टीम, हड़कंप
पश्चिमशरीरा (ब्यूरो)। हरियाली की अवैध कटान व आरा मशीनों के संचालन को लेकर वन विभाग की टीम संजीदा हो गई है। शुक्रवार को सरसवां ब्लॉक में संचालित चार अवैध आरा मशीनों पर विभागीय टीम ने दबिश दी। मौके पर मिले मशीनों के उपकरण व अन्य सामग्री टीम अपने साथ उठा लाई। चारों मशीनों को टीम ने सीज कर दिया है। विभागीय कार्रवाई से हड़कंप है।
जिले में हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटान जोरों पर हैं। अवैध कटान की लकड़ी बगैर लाइसेंस संचालित आरा मशीनों पर ले जाकर रातोरात उन्हें कीमती लकड़ियों में तब्दील कर दिया जाता है। डीएफओ ओपी अंबस्ट ने इसे गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को सदर रेंजर संतोष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में विभागीय टीम सरसवां क्षेत्र में भेजी। टीम ने पश्चिम शरीरा में संचालित बृजेश गर्ग की अवैध आरा मशीन को सीज कर दिया। यहां के बाद टीम महेवाघाट स्थित किस्मत अली के आरा मशीन पर पहुंची। अवैध रूप से संचालित इस आरामशीन पर मिला सामान उठा लाए। इसके बाद इलाके के कुम्हारन का डेरा के शंकर लाल व सरसवां के सुरेश कुमार की आरा मशीन की चेकिंग की। अवैध रूप से संचालित चाराें आरा मशीनों को जिम्मेदारों ने सीज कर दिया। वन विभाग की टीम में मंझनपुर रेंजर के अलावा चायल रेंजर नित्यानंद पांडेय, सिराथू रेंजर एसके चतुर्वेदी सहित इलाकाई वन दरोगा शामिल रहे। टीम की छापेमारी से अवैध रूप से आरा मशीनों का संचालन करने वालों में दिन भर हड़कंप रहा।
विज्ञापन



अजुहा पहुंची स्वच्छ भारत मिशन की टीम
-कस्बाइयों से आज स्वच्छता को लेकर करेगी पांच सवाल
फोटो नं-24
अजुहा (ब्यूरो)। स्वच्छ भारत मिशन की टीम शुक्रवार को नगर पंचायत अजुहा पहुंची। यहां पर टीम ने नगर की स्वच्छता का जायजा लिया। टीम ने कस्बे की एक-एक गली व दुकानों में पहुंचकर स्वच्छता का संदेश दिया। शनिवार को टीम के सदस्य कस्बाइयों से स्वच्छता को लेकर पांच-पांच सवाल कर उन्हें जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत कस्बा व गावों को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जिले को पूर्ण ओडीएफ बनाए जाने के लिए शासन ने मार्च माह का समय निर्धारित किया है। इस क्रम में स्वच्छ भारत मिशन की टीम ने जिले को ओडीएफ बनाए जाने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन की टीम प्रभारी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत अजुहा पहुंची। टीम ने कस्बे की गलियों में घूमकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। शनिवार को टीम कस्बे में घूम-घूमकर सफाई व्यवस्था की बाबत लोगों से पांच-पांच सवाल करेगी। इस दौरान सवाल के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। टीम के नगर भ्रमण के दौरान ईओ अंजनी मिश्रा के अलावा कृष्णराज यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed