फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बोर्ड परीक्षा: छह केंद्र कटे, 29 नए स्कूलों को मिला मौका

बोर्ड परीक्षा: छह केंद्र कटे, 29 नए स्कूलों को मिला मौका

Mon, 11 Dec 2017 08:41 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा: छह केंद्र कटे, 29 नए स्कूलों को मिला मौका
बोर्ड परीक्षा: छह केंद्र कटे, 29 नए स्कूलों को मिला मौका
विज्ञापन

- द्वाबा के 53,831 छात्र-छात्राओं के लिए बनाए गए 88 परीक्षा केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची सार्वजनिक कर दी गई है। अंतिम सूची में शामिल छह केंद्रों को हटाकर 29 नए विद्यालयों को मौका दिया गया है। इस तरह से अब जिले के 53 हजार 831 छात्र-छात्राओं की परीक्षा के लिए कुल 88 स्कूल सेंटर बन गए हैं।
बोर्ड परीक्षा 2018 के लिए परिषद ने 15 नवंबर को 65 केंद्रों की अंतिम सूची जारी की थी। सूची सार्वजनिक होते ही स्कूल संचालकों में खलबली मच गई। 160 लोगों ने आपत्तियां दर्ज करा दी। स्कूल संचालकों का आरोप था कि मानक को दरकिनार कर बोर्ड ने केंद्र बना दिए। जबकि, सुविधाओं, संसाधनों से लैस विद्यालयों को सूची से बाहर रखा गया है। स्कूल संचालकों की आपत्तियों पर डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता वाली समिति ने जांच-पड़ताल करते हुए अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दिया था। इसके बाद सोमवार को बोर्ड ने फाइनल सूची जारी कर दी। इसमें मानकों पर खरा नहीं उतरने वाले पुरानी सूची के आधा दर्जन केंद्रों के नाम काट दिए गए। जबकि 29 नए विद्यालयों को जोड़कर कुल 88 केंद्र बना दिए गए। हालांकि, इसमें भी तमाम तरह की खामियां गिनाई जा रही हैं।
विज्ञापन

00000000

केंद्र निर्धारण में फेल हुआ ग्रेडिंग सिस्टम
केंद्र निर्धारण के लिए इस बार शासन ने ग्रेडिंग सिस्टम लागू किया था। इसके तहत स्कूलों में मौजूद संसाधन मसलन भवन, फर्नीचर, सीसीटीवी कैमरा, कम्प्यूटर कक्ष, शुद्ध पेयजल, शौचालय, चहारदीवारी, लिंटर्ड कमरे, सम्पर्क मार्ग समेत 16 बिंदुओं पर ऑनलाइन सूचनाएं मांगी थी। सबके लिए अंकों का निर्धारण किया गया था। स्कूल संचालकों की ओर से उपलब्ध सूचनाओं की तस्दीक के लिए डीआईओएस को निरीक्षण कर ऑनलाइन रिपोर्ट लगाने का निर्देश दिया गया था। इस कवायद के बाद लग रहा था कि इस दफा सब कुछ साफ-सुथरा होगा। लेकिन बोर्ड ने सारी कवायदों को दरकिनार कर मनमाने तरीके से केंद्रों का निर्धारण कर दिया। इसे लेकर शिक्षा गलियारे में तरह-तरह की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000
परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची से काटे गए स्कूल
इनमें जगदीश सिंह माता यशोदा इंटर कॉलेज अजुहा, आशा देवी इंटर कॉलेज धुमाई, निर्मला देवी स्मारक इंटर कॉलेज महेवाघाट, एनडी ब्वायज इंटर कॉलेज भरवारी, राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज करारी, राजकीय हाईस्कूल अमिरतापुर शामिल हैं।

000000
फाइनल सूची में इन स्कूलों को भी मिला मौका-
इसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सिंराथू, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कड़ा, लालबहादुर शास्त्रीय इंटर कॉलेज चायल, तिलक इंटर कॉलेज कनैली, फिरोज गांधी हायर सेंकेडरी समशाबाद, डीएमपी इंटर कॉलेज यज्ञ स्थल महिला, रामधनी मौर्य इंटर कॉलेज पथरावां, माता प्रसाद इंटर कॉलेज टिकरा, डीएन गर्ल्स इंटर कॉलेज ओसा, केएस इंटर कॉलेज कानेमाई, एनडी गर्ल्स इंटर कॉलेज भरवारी, एसडीआरएस हाईस्कूल मलकिया, गुलाब सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरियो, शिवकुमारी देवी उमावि शाखा, सुरेंद्र कुमार इंटर कॉलेज टिकरा मवई, लक्ष्मी देवी इंटर कॉलेज फैजीपुर, रामपाल तिवारी इंटर कॉलेज हटवा, एमडीपी इंटर कॉलेज सेलरहा, केशव सिंह माता दुर्गा देवी इंटर कॉलेज कुंड्रावी, रामसिंह इंटर कॉलेज शिवपुर बसोहनी, सत्यपाल मौर्य इंटर कॉलेज मीरापुर, आरएसआरआर हायर सेकेंडर हकीमपुर अनेठा, एसएसएसए एमबी एसपी दास इंटर कॉलेज नसीरपुर, चंद्रशेषर इंटर कॉलेज लोहदा, छत्रपति शिवाजी महराज चकताजपुर, शिवरानी देवी इंटर कॉलेज राजेंद्र नगर, एसआरडी उमावि बरई बंधवा, हरीओम साहू उमावि अजुहा, राजसिंह हायर सेंकेडरी स्कूल मकदूमपुर शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed