{"_id":"59ecf1784f1c1bc8678b711d","slug":"181508700536-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोआबा में हर महीने एक दिन ठहरेंगे डिप्टी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोआबा में हर महीने एक दिन ठहरेंगे डिप्टी सीएम
Updated Mon, 23 Oct 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी में हर महीने एक दिन ठहरेंगे डिप्टी सीएम
मंच से किया प्रवास के कार्यक्रम का ऐलान
कहा, किसी महीने नहीं आ पाए तो अगली बार दो दिन रुकेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सब कुछ ठीक रहा तो डिप्टी सीएम से मिलना दोआबावासियों के लिए आसान हो जाएगा। दरअसल, उप मुख्यमंत्री महीने में एक दिन अब दोआबा में ही ठहरेंगे। रविवार को मंच से उन्होंने अपने प्रवास कार्यक्रम का ऐलान किया। कहा, किसी महीने नहीं आ पाए तो अगली दफा दो दिन के लिए आएंगे।
केशव प्रसाद मौर्य डिप्टी सीएम बनने के बाद रविवार को दूसरी दफा कौशाम्बी आए थे। भरवारी में उनसे पहले चायल विधायक संजय गुप्ता को बोलने का मौका दिया गया। संजय ने मंच संभालते ही कहाकि डिप्टी सीएम जिले को कम वक्त देते हैं। इस बात का यहां के लोगों को मलाल है। इसके बाद डिप्टी सीएम माइक पर आए तो उन्होंने कहा जिले को वक्त नहीं दे पाने का खेद उन्हें भी है। इसीलिए तय किया है कि महीने में एक दिन जनपद में रुककर यहां के लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों से तल्ख लहजे में कहाकि कार्यकर्ताओं और आमजनता के बूते ही सूबे में भाजपा की सरकार बनी है। इसलिए अफसर, कर्मचारी फरियादियों, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नरमी से पेश आएं। किसी की शिकायत मिली तो उसको बख्शा नहीं जाएगा।
भगवा रंग में रंगी रही भरवारी नगर पालिका
मंझनपुर (ब्यूरो)। भरवारी नगर पालिका रविवार को पूरी तरह से भगवा रंग में रंगी रही। सयारा और सिराथू कस्बे का भी कमोवेश यही हाल रहा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार सुबह करीब 11 बजे भरवारी कस्बा स्थित भवंस मेहता विद्याश्रम पहुंचे। इससे पहले ही कार्यक्रम स्थल पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। सभी सड़कों में पार्टी कार्यकर्ताओं का झुंड था, जो जिंदाबाद के नारे लगाते हुए तेजी से आगे बढ़ रहा था। धीरे-धीरे करके दोपहर तक भरवारी में सम्मान समारोह कार्यक्रम स्थल पर हजारों की भीड़ जमा हो गई। डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
एसपी की कुर्सी पर बैठ गए विहिप नेता
मंझनपुर (ब्यूरो)। भरवारी में डिप्टी सीएम के पास ही एसपी अशोक कुमार पांडेय और डीएम मनीष कुमार वर्मा की कुर्सी लगी हुई थी। एसपी मंच पर पहुंचे तो उन्होंने देखा उनकी कुर्सी पर विहिप के एक नेता बैठे हुए थे। पार्टी के जिम्मेदारों ने तमाम मिन्नतों के बाद विहिप नेता को कुर्सी से उठाया। इसके बाद एसपी बैठे।
सांसद ने मांगा विश्वविद्यालय
मंझनपुर (ब्यूरो)। सांसद विनोद सोनकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहाकि सूबे में सरकार बनने के बाद प्रदेश को दस विश्वविद्यालय देने का वादा किया गया था। इनमें से एक यूनिवर्सिटी कौशाम्बी में बननी चाहिए। जिले को आवास-विकास योजना से जोड़ने के साथ बौद्ध सर्किट से भी जोड़ना होगा। तभी यहां का विकास तेजी से होगा। उन्होंने डिप्टी सीएम से यह मांगें कीं। डिप्टी सीएम ने मांगों को पूरा करने का भरोसा भी दिलाया।
सिराथू विधायक ने जताया आभार
मंझनपुर (ब्यूरो)। सिराथू विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल ने किसी तरह की कोई सियासी गुफ्तगू नहीं की। उन्होंने कहाकि डिप्टी सीएम उन्हें राजनीति की दुनिया में लाए। वर्ष 2012 में उन्होंने ही सिराथू से निकाय चुनाव लड़वाया। उन्हीं के दम पर 2017 में विधायक बने। कुल मिलाकर अपने पांच मिनट के भाषण में विधायक डिप्टी सीएम को ही कामयाबी का श्रेय देते देखे और सुने गए।
पूर्व चेयरमैन समेत कइयों ने ग्रहण की सदस्यता
मंझनपुर (ब्यूरो)। कार्यक्रम के दौरान भरवारी के पूर्व चेयरमैन गंगा प्रसाद उर्फ काले ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके अलावा कांग्रेस नेता दीपक पांडेय, शेखर पांडेय, वरिष्ठ बसपा नेता सुरेश अग्रहरि आदि ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। करीब आधा दर्जन लोगों ने अपने समर्थकों के साथ भगवा झंडा थाम लिया।