फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पिकनिक स्पॉट बनेगा अलवारा झील, बनेगा पार्क

पिकनिक स्पॉट बनेगा अलवारा झील, बनेगा पार्क

Tue, 08 Aug 2017 01:12 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
पिकनिक स्पॉट बनेगा अलवारा झील, बनेगा पार्क
पिकनिक स्पॉट बनेगा अलवारा झील
विज्ञापन

अलवारा झील अभी और होगी गहरी, किशुनपुर नहर से होगी लिंक
घूमने के लिए चारों तरफ बनाया जाएगा गाइड बांध
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पर्यटन स्थल घोषित होने के बाद अलवारा झील को विकसित करने की कवायद तेज हो चुकी है। अलवारा झील को अभी और गहरा किया जाएगा ताकि हर मौसम में पानी रहे। झील को किशुनपुर नहर से लिंक कराया जाएगा ताकि जरूरत के वक्त पानी लिया जा सके। इसके अलावा घूमने के लिए यहां चारों तरफ गाइड बांध बनाए जाएंगे। इसकी रूपरेखा बन चुकी है और शासन को इस्टीमेट भेजा जा चुका है।
अलवारा झील को पिकनिक स्पॉट बनाने की तैयारी है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने इसका प्रोजेक्ट तैयार कराया है। अलवारा झील में पार्क बनाएंगे जाएंगे। बच्चों के लिए यहां आकर्षक इंतजाम होंगे, झूला आदि लगवाया जाएगा ताकि लोग अपने बच्चों के साथ वहां घूमने जाएं। पहले चक्र में अलवारा झील की खुदाई होगी। अलवारा झील को अभी और गहरा किया जाएगा। यहां से निकलने वाली मिट्टी से झील के चारों ओर गाइड बांध बनवाया जाएगा। गाइड बांध इतना चौड़ा होगा कि लोग उस पर घूमकर झील का लुत्फ उठा सके। इसके अलावा बाड़ भी लगाई जाएगी ताकि लोग झील में गिर न सके। गाइड बांध बनने की वजह से शिकारियों का भी खेल खत्म हो जाएगा। भीषण गर्मी में पानी कम होता हैे, इससे जलीय जंतुओं की मौत होने की संभावना रहती है। इसको देखते हुए डीएम ने झील को किशुनपुर नहर से लिंक कराने का निर्देश सिंचाई विभाग को दिया है। यह नहर से लिंक हो जाएगी तो पानी कम होने पर नहर से पानी यहां तक आसानी से लाया जा सकता है। सुरक्षा के भी इंतजाम होंगे। पिकनिक स्पॉट बनने के बाद यहां पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की जाएगी।
विज्ञापन

------------------------
अलवारा झील की जल्द होगी नाप
झील का सौंदर्यीकरण कराने की तैयारी अंतिम दौर में है। प्रशासन को बजट का इंतजार है। डीएम का मानना है कि सौंदर्यीकरण से पहले भूमि की पैमाइश कराई जाएगी। यह पता लगाया जाएगा कि झील के दायरे में किसी की भूमिधरी भूमि तो नहीं है। यदि भूमिधरी जमीन होगी तो उसका मुआवजा भी दिया जाएगा। यदि जमीन कम पड़ी तो अधिग्रहण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक करोड़ 62 लाख से बनेगा बस डिपो
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने बैठक कर दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। बस डिपो का रास्ता साफ हो चुका है। इसके लिए एक करोड़ 62 लाख रुपये का इस्टीमेट बना है। बजट स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। परिवहन मंत्री की पहल रंग लाई है। मंझनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम चौधरी ने यह जानकारी दी। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को बताया कि करीब आठ साल से बस डिपो का निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा था। जमीन अधिग्रहण होने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा था। इसकी जानकारी परिवहन मंत्री को दी गई थी। उन्होंने पहल कर बस डिपो के निर्माण का इस्टीमेट बनवाया। एक करोड़ 62 लाख रुपये का इस्टीमेट दिया गया है। बजट स्वीकृत होने का इंतजार है। कहा कि बस डिपो बनते ही यूपी के सभी जिलों से कौशाम्बी जुड़ जाएगा। गैर जनपदों के लिए आसानी से बस उपलब्ध होने लगेगी। इससे यहां का रोजगार भी बढ़ेगा। बैठक में बच्चा लाल चौधरी, अभय विश्वकर्माद्व सुखलाल अंबेडकर, राहुल, राजू वर्मा, जगदीश सरोज, कल्लू पंडा, दीपक जायसवाल, सुशील, रिंकू आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed