फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   18 lakhs of compensation was usurped by registering fake inheritance, RC issued

Kaushambi News: फर्जी वरासत दर्ज कराकर हड़प लिए मुआवजे के 18 लाख, जारी हुई आरसी

Sun, 20 Aug 2023 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 20 Aug 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
18 lakhs of compensation was usurped by registering fake inheritance, RC issued
फर्जी वरासत दर्ज कराकर हड़प लिए मुआवजे के 18 लाख, जारी हुई आरसी
विज्ञापन

- सदर तहसील के पाली गांव का मामला, यमुना नदी में पुल के लिए अधिग्रहित हुई है भूमि
संवाद न्यूज एजेंसी
बारा। दूसरे की जमीन को फर्जी तरीके से अपने नाम वरासत दर्ज कराकर एक शख्स ने मुआवजे के 18 लाख रुपये हड़प लिए। यह मुआवजा यमुना नदी में पुल के निर्माण के लिए भूमि के अधिग्रहण पर दिया गया था। प्रकरण में दोषी राजस्वकर्मियों पर कार्रवाई पहले ही हो चुकी है। अब मुआवजा हड़पने वाले से वसूली के लिए आरसी जारी की गई है।
पाली गांव के अभय कुमार सिंह ने करीब छह महीने पहले डीएम से शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि पश्चिमशरीरा के बरौली निवासी बृजेश कुमार विश्वकर्मा मौजूदा समय में पाली उपरहार गांव में रह रहा है। उसने तत्कालीन क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व निरीक्षक की मिलीभगत से उनकी भूमि की फर्जी तरीके से अपने नाम वरासत करा ली। कोसमइनाम में पास यमुना नदी पर पुल बनाया जा रहा है। इसमें उनकी वह जमीन भी चली गई जिसे बृजेश कुमार विश्वकर्मा ने जालसाजी करके अपने नाम दर्ज करा लिया है। भूमि के अधिग्रहण के बदले मिले 18 लाख रुपये आरोपी ने हड़प लिए। अभय कुमार की शिकायत पर डीएम ने मामले की जांच कराई, जिसमें आरोप सही मिला। इसी प्रकरण में चार महीने पहले तत्कालीन क्षेत्रीय लेखपाल व कानूनगो को निलंबित कर दिया गया था। अब मुआवजे के रकम की वसूली की प्रक्रिया शुरू हो गई है। डीएम के निर्देश पर उपजिलाधिकारी की ओर से आरोपी के खिलाफ आरसी जारी की गई है।
विज्ञापन


-----
गलत तरीके से भूमि की वरासत के बाद मुआवजे के भुगतान के मामले में तत्कालीन लेखपाल और कानूनगो को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। अब आरोपी से वसूली होनी है। इसके लिए आरसी जारी की गई है। आकाश सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed