फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सीएम सामूहिक विवाह: दांपत्य सूत्र में बंधे 105 जोड़े

सीएम सामूहिक विवाह: दांपत्य सूत्र में बंधे 105 जोड़े

Sat, 02 Mar 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
सीएम सामूहिक विवाह: दांपत्य सूत्र में बंधे 105 जोड़े
फोटो नं-07
विज्ञापन

दांपत्य सूत्र में बंधे 105 युवक-युवतियां
मूरतगंज ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो
मूरतगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को मूरतगंज ब्लॉक में किया गया। इस मौके पर ब्लॉक व नगर पंचायत क्षेत्र के करीब 105 युवक-युवतियां दांपत्य सूत्र में बंधे। नवविवाहित जोड़ों को जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने आशीर्वाद दिया।
गरीबों की बेटियों के हाथ पीले करने के लिए प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चला रही है। इसके तहत शुक्रवार को चायल तहसील क्षेत्र के चयनित 105 युवक-युवतियों का विवाह मूरतगंज ब्लॉक परिसर में कराया गया। इनमें मूरतगंज ब्लॉक के करीब 32, चायल के 21, नेवादा के 22 व नगर पंचायत भरवारी के 21, चायल के नौ जोड़े शामिल हैं। वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वर-वधू को ब्लॉक प्रमुख मूरतगंज मो. सऊद, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार, डीएसओ कुमार निर्मलेंदु, सभी बीडीओ व ईओ ने आशीर्वाद देकर विदा किया। नवविवाहित बहुओं को शासन द्वारा निर्धारित धनराशि का चेक व सामान भी मुहैया कराया गया।
विज्ञापन

---------
राजेश कुशवाहा बने कौशाम्बी व प्रतापगढ़ लोकसभा प्रभारी
मंझनपुर (ब्यूरो)। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुशवाहा को लोकसभा कौशाम्बी व प्रतापगढ़ क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है। यह जानकारी मुख्य जोन कोआर्डिनेटर राजू गौतम ने दी है। राजेश कुशवाहा के लोकसभा प्रभारी बनाए जाने पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
फोटो नं-16
मांगों को लेकर धरने पर बैठे बहुजन क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ता
मंझनपुर (ब्यूरो)। बहुजन क्रांति मोर्चा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को डायट मैदान में धरना दिया। धरने में बहुजन क्रांति मोर्चा के संयोजक संतोष यादव ने कहा कि जब तक उनकी मांगें सरकार नहीं मानती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने में केएल नागवंशी, धमेंद्र कुमार, लाल चंद्र प्रजापति, रेखा गौतम, बसंत कुशवाहा, धर्मवीर भारती, अदालती, विक्रम सिंह आदि शामिल रहे।

-------
अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ स्वागत
फोटो नं-14
चायल (ब्यूरो)। विधानसभा क्षेत्र के काजीपुर चौराहा पर शुक्रवार को अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण पटेल का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वह प्रयागराज में भर्ती एक गैंगरेप पीड़िता से मिलने जा रही थीं। स्वागत करने वालों में प्रीतम पटेल, सुग्गा पटेल, शारदा प्रसाद पटेल, डॉ. आरपी सिंह, चिरौंजी लाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed