{"_id":"5bf97f7bbdec224163421caf","slug":"171543077755-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से झुलसे लाइनमैन की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से झुलसे लाइनमैन की मौत, कोहराम
Updated Sat, 24 Nov 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के कोइलहा गांव में पखवाड़े भर पहले करंट की चपेट में आने से झुलसे लाइनमैन की शुक्रवार रात मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अवर अभियंता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पूरामुफ्ती इलाके के सैयद सरावां गांव का राजेश गौतम (30) पैगंबरपुर विद्युत उपकेंद्र में संविदा पर लाइनमैन था। उसके पिता संतोष कुमार ने बताया कि छह नवंबर की रात अवर अभियंता राजेंद्र दिवाकर ने फोन करके विद्युत फाल्ट ठीक करने कोइलहा भेजा। आरोप है कि शट डाउन होने के बाद भी आपूर्ति बहाल कर दी गई। जिससे खंभे पर चढ़ा राजेश करंट की चपेट में आकर झुलस गया और खंभे से नीचे गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने राजेश को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया। जहां शुक्रवार रात उसकी सांस थम गई। इस पर पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। पिता ने ग्रामीणों संग पूरामुफ्ती कोतवाली पहुंचकर अवर अभियंता के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जेई के खिलाफ केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।