फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   जिले में धूमधाम से मनाया गया ईद-उल-मिलादुन्नबी का त्यौहार

जिले में धूमधाम से मनाया गया ईद-उल-मिलादुन्नबी का त्यौहार

Thu, 22 Nov 2018 12:46 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
जिले में धूमधाम से मनाया गया ईद-उल-मिलादुन्नबी का त्यौहार
ईद-उल-मिलादुन्नबी का पर्व जिले भर में बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर कौमी लोगों ने जगह-जगह जुलूस निकालकर भाईचारे का पैगाम दिया। पर्व के मौके पर चारो ओर रौनक नजर आई।
विज्ञापन


ईद-उल-मिलादुन्नबी (बारावफात) पर्व को लेकर कौमी लोगों में पखवारे भर से तैयारी चल रही थी। इस दिन को कौमी लोग हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के रूप में मनाते हैं। बुधवार को पर्व के मौके पर नगर पंचायत मंझनपुर में जुलूस निकाला गया। जुलूस के माध्यम से लोगों को आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया गया। सिराथू के झंडापुर गांव में कौमी लोगों ने जुलूस मुहम्मदिया निकाला। यह जुलूस गांव के नवजवानों ने खूब बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


इस दौरान लोगों ने इस्लामी झंडा लेकर पैगम्बर मोहम्मद के प्रति समर्पित दिखे। जुलूस सैयद बाबा की दरगाह पर पहुंचा तो मौलाना शोएब उल्लाह ने मुहम्मद साहब के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इसी तरह भरवारी के ईदगाह से बारावफात का जुलूस निकलकर नई बाजार पानी टंकी के पास समाप्त हुआ। इस दौरान कौमी लोगों ने जन-जन को भाईचारे का पैगाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जशभन ईद मिलादुन्नबी का जुलूस मूरतगंज में भी अकीदतमंदों ने निकाला। इस मौके पर हजरत मोहम्मद की शान में नातिया कलाम पढ़ते हुए जुलूस कदीमी रास्ते से मिनारा जामा मस्जिद में जाकर समाप्त हुआ। यहां के अलावा सकाढ़ा, धन्नी, पल्हाना, कसिया पूरब, रसूलपुर काजी, पठनपुरवा, आलमचंद्र आदि दर्जनों गांवों में जशभन का माहौल रहा। जुलूस में स्थानीय पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहा। जुलूस में बच्चा मियां, हाफिज शरीफ, इरफान राईन, गुलाम हुसैन, हाजी महमूद, आफताब अहमद, शफीक अहमद, अताउर रजा, सऊद अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed