फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पोकलैंड व पनचक्की से बालू खनन के विरोध में मारपीट, फायरिंग

पोकलैंड व पनचक्की से बालू खनन के विरोध में मारपीट, फायरिंग

Mon, 19 Nov 2018 06:23 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
पोकलैंड व पनचक्की से बालू खनन के विरोध में मारपीट, फायरिंग
पोकलैंड व पनचक्की से बालू खनन के विरोध में मारपीट, फायरिंग
विज्ञापन

सरायअकिल के छेकवा बालू घाट पर सोमवार को हुई घटना, इलाके में दहशत
अमर उजाला ब्यूरो
कनैली। सरायअकिल कोतवाली के छेकवा बालू घाट पर बेखौफ चलाई जा रही पोकलैंड व पनचक्की का विरोध करने पर एक युवक को बेरहमी से पीटा गया। दहशत फैलाने के लिए ठेकेदार ने हवाई फायरिंग की। खौफजदा युवक घर से लापता है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की। घटना से इलाके में दहशत है।
छेकवा घाट पर ऋषभ हर्बल कंपनी के नाम बालू खनन का पट्टा है। ठेकेदार मनीष अग्रवाल के पिता आरके अग्रवाल घाट का संचालन करते हैं। इसी घाट के समीप यमुनापार इलाके के व्यक्ति ने मछली निकासी का ठेका ले रखा है। मछली की निकासी का काम दिया उपरहार निवासी पवन निषाद करता है। पवन का कहना है कि बालू ठेकेदार पनचक्की और पोकलैंड मशीन से खनन करा रहा है। रोजाना सैकड़ों ओवरलोड बालू लदी ट्रक निकल रही है। उसका कहना है कि पनचक्की की वजह से मछली भाग जाती हैं। इससे उसे लाखों का नुकसान हो रहा है। पवन के मुताबिक सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे घाट संचालक ने उसे समझौते के लिए बुलाया। वह घाट पहुंचा तो संचालक ने अपने गुर्गों से पिटवाया। इसके बाद दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर भगा दिया। जानकारी पर सरायअकिल कोतवाली पुलिस भी पहुंची। वारदात के बाद से पवन लापता है। इसे लेकर परिजन और ग्रामीण अनहोनी की आशंका जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन

----
इनका कहना है
घटना की जानकारी नहीं है। किसी ने इस तरह की तहरीर भी पुलिस को नहीं दी। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
प्रदीप राय, इंस्पेक्टर, सरायअकिल
----
आखिर कौन है अंकल
कनैली। छेकवा घाट में खुद को अंकल कहलाने वाले का वर्चस्व कायम है। अंकल के खौफ की वजह से कोई मुंह खोल नहीं पा रहा है। नतीजतन अंकल बिना रोकटोक के ओवर लोड बालू की निकासी करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो नं-11 बालू खनन


ओवरलोड ट्रकों की वजह से फट गई है पाइप लाइन
एक्सईएन की रिपोर्ट के बाद नहीं हो सकी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
कनैली। छेकवा बालू घाट पर अगर ओवर लोडिंग नहीं रुकी तो कभी भी खून खराबा हो सकता है। ओवर लोड वाहनों की वजह से छेकवा गांव में पानी टंकी से जुड़ी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे दस गांवों में गंदा पानी पहुंच रहा है। अब गोलीबारी के बाद भी ओवर लोड वाहन व अवैध खनन नहीं रुका तो यहां कभी भी खून-खराबा हो सकता है।
छेकवा गांव में वर्ष 2000 में ओवरहेड टैंक का निर्माण हुआ था। घाट से निकलने वाले ओवरलोड ट्रकों की वजह से गांवों में बिछी पाइप लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई। इससे कुछ गांवों तक पानी पहुंच ही नहीं रहा, जहां पहुंच भी रहा है तो वह गंदा है। इसे लेकर ग्रामीण बीमार पड़ रहे हैं। एक्सईएन जल निगम सोमित श्रीवास्तव ने भी डीएम को भेजी रिपोर्ट में कहा कि पाइप लाइन पुरानी है और ओवरलोड वाहनों की वजह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसके बाद भी अफसरों ने संजीदगी नहीं दिखाई। सोमवार को एक व्यक्ति की पिटाई और फायरिंग के बाद से ग्रामीण और खौफजदा हैं।

-----
पांच ओवरलोड ट्रक व कार सवार दो पासर पकड़े गए
मंझनपुर (ब्यूरो)। तमाम कोशिश के बावजूद जिले में गिट्टी-बालू की ओवरलोडिंग नहीं थम रही है। अफसर जब भी सड़क पर निकलते हैं उन्हें ओवरलोड वाहन हाथ लग जा रहे हैं। रविवार की रात भी एसडीएम सदर सतीश चंद्र पश्चिमशरीरा थाने के समीप नहर के पास से बालू के पांच ओवरलोड ट्रक पकड़े। सभी ट्रक चित्रकूट जनपद से बालू लादकर आ रहे थे। इनके साथ कार सवार दो युवक पासर का काम कर रहे थे। एसडीएम ने कार सवार पासरों को भी पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम अमेठी निवासी जब्बार व नसीम बताया। एसडीएम ने ट्रक और पासरों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पश्चिमशरीरा पुलिस ने पासरों का चालान कर दिया। जबकि एआरटीओ शंकर जी सिंह ने ट्रकों को सीज कर दिया। इस कार्रवाई से ओवरलोडिंग करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed