फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   छेकवा घाट में एसडीएम ने मारा छापा, ट्रक छोड़ भागे चालक

छेकवा घाट में एसडीएम ने मारा छापा, ट्रक छोड़ भागे चालक

Thu, 01 Nov 2018 06:12 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
छेकवा घाट में एसडीएम ने मारा छापा, ट्रक छोड़ भागे चालक
छेकवा घाट में एसडीएम ने मारा छापा, ट्रक छोड़ भागे चालक
विज्ञापन

ओवरलोड वाहनों की वजह से क्षतिग्रस्त हुई है पाइप लाइन
एक्सईएन जल निगम ने डीएम से की थी शिकायत
अमर उजाला इम्पैक्ट-:
अमर उजाला ब्यूरो
कनैली। छेकवा बालू घाट पर बुधवार की रात एसडीएम चायल और एआरटीओ ने छापेमारी की। अफसरों को देख ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकले। डंप बालू निकालने वाले कारोबारी भी भाग निकले। अफसरों की कार्रवाई से हड़कंप रहा।
कौशाम्बी विकास खंड के छेकवा में जल निगम का ओवरहेड टैंक बना है। इसी से छेकवा सहित आधा दर्जन मजरों में पेयजल आपूर्ति की जाती है। छेकवा में ही बालू घाट है। यहां पर बड़े पैमाने पर बालू डंप की गई है। अब खनन को देखते हुए कारोबारी बालू हटाने की जल्दबाजी में ओवरलोडिंग करा रहे हैं। इसके चलते छेकवा गांव में बिछी सप्लाई लाइन जगह-जगह से फट चुकी है। महिला और चुन्नी का पुरवा गांव तक पानी ही नहीं पहुंच रहा। जिन गांवों में पानी पहुंच रहा है, वह भी काफी गंदा है। इस बाबत अमर उजाला ने बुधवार के अंक में ‘पानी नहीं बीमारी गटक रहे दस हजार ग्रामीण’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की। खबर का असर रहा कि डीएम के निर्देश पर बुधवार को ही एक्सईएन जल निगम सोमित श्रीवास्तव जांच के लिए छेकवा पहुंचे। जांच में पाया कि बालू के ओवरलोड वाहनों की वजह से पाइप लाइट जगह-जगह से फट चुकी है। इसकी रिपोर्ट एक्सईएन ने जिलाधिकारी को दी। डीएम की सख्ती के बाद बुधवार की रात एसडीएम चायल अनिल चतुर्वेदी और एआरटीओ शंकर जी सिंह छेकवा बालू घाट पहुंचे। अफसरों की अचानक छापेमारी से हड़कंप मच गया। ट्रक चालक अपने वाहन छोड़कर भाग निकले। छापेमारी से ट्रक चालक और कारोबारियों में हड़कंप रहा।
विज्ञापन

----
डीएम ने कहा, थानेदार देंगे रिपोर्ट
मंझनपुर (ब्यूरो)। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने पिछले दिनों थानेदारों के साथ बैठक कर कहा था कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जिले की सड़कों को लेकर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा जो सड़क खराब है उनका प्रस्ताव तैयार करके लोक निर्माण विभाग को भेजा जाए। खराब सड़कों के बारे में थानेदारों से भी रिपोर्ट मांगा गया था। इसके बाद भी जिले के अफसर ओवरलोडिंग को लेकर बेपरवाह बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed