फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   अजुहा चौकी प्रभारी ने महिला से की छेड़खानी

अजुहा चौकी प्रभारी ने महिला से की छेड़खानी

Wed, 31 Oct 2018 12:57 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
अजुहा चौकी प्रभारी ने महिला से की छेड़खानी
सैनी कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने अजुहा चौकी प्रभारी पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मंगलवार को इसकी शिकायत एसडीएम सिराथू से की है। उपजिलाधिकारी ने क्षेत्राधिकारी को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


सैनी इलाके की महिला ने बताया कि गांव में उसका पैतृक मकान है। इसमें वह और उसका परिवार करीब 35 साल से रह रहा है। पीड़िता के मुताबिक पड़ोसी दबंग उसके बेशकीमती मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। इसके लिए आए दिन वह अपशब्द कहता है। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाता है। बताया कि 27 अक्तूबर 2018 को पड़ोसी के इशारे पर अजुहा चौकी प्रभारी उसके घर आए और गाली-गलौच करने लगे। मकान खाली नहीं करने पर पूरे परिवार को जेल भेजने की धमकी दी।
विज्ञापन


आरोप है कि सबके सामने महिला का हाथ भी पकड़ लिया। इससे क्षुब्ध महिला ने मंगलवार को मामले की शिकायत एसडीएम सिराथू से कर दी। उपजिलाधिकारी ज्योति मौर्य ने सीओ को आरोपों की जांच कर दोषी दरोगा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed