फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बीटीसी पेपर लीक प्रकरण की जांच करेंगे मजिस्ट्रेट

बीटीसी पेपर लीक प्रकरण की जांच करेंगे मजिस्ट्रेट

Sat, 13 Oct 2018 01:19 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
बीटीसी पेपर लीक प्रकरण की जांच करेंगे मजिस्ट्रेट
बीटीसी पेपर लीक प्रकरण
विज्ञापन

की मजिस्ट्रेट करेंगे जांच
- 15 अक्तूबर से दो दिनों तक लोगों से मांगे गए साक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर (कौशाम्बी)। बीटीसी चतुर्थ सेमेस्टर का पेपर लीक होने के मामले में पुलिस के बाद अब प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। मामले की जांच अपर जिला मजिस्ट्रेट को सौंपी गई है। 15 अक्तूबर से दो दिवसों तक घटना के बारे में जानकारी रखने वाले लोग अपने साक्ष्य व बयान एडीएम कोर्ट में दर्ज करा सकते हैं।

बीटीसी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा जिले में आठ, नौ और 10 अक्तूबर को थी। परीक्षा के दो दिन पहले सोशल मीडिया पर पेपर लीक होने का मामला वायरल हुआ था। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने डीआईओएस एसके सिंह को मामले की जांच का निर्देश दिया था। आठ तारीख को डीआईओएस ने प्रथम और दूसरी पाली की परीक्षा का पेपर वीडियोग्राफी के दौरान खुलवाया। पेपर का बंडल कहीं से खुला नहीं था। परीक्षा में दिए गए पेपर का मिलान कराया गया तो वह हूबहू निकला। मामले की रिपोर्ट अफसरों को भेजी गई, जिस पर पूरी परीक्षा निरस्त कर दी गई, वहीं परीक्षा नियामक का निर्देश मिलने पर डीआईओएस ने सदर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में इलाहाबाद एसटीएफ को लगाया गया है। सीओ सदर एसएन पाठक भी जांच कर रहे हैं। अब मामले की जांच अपर जिला मजिस्ट्रेट राकेश श्रीवास्तव को सौंपी गई है। एडीएम ने बताया कि 15 व 16 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच पेपर लीक प्रकरण से जुड़ा कोई भी व्यक्ति सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच उपस्थित होकर अपना बयान व साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed