फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   फसल अपशिष्ट जलाने में नौ किसानों पर जुर्माना

फसल अपशिष्ट जलाने में नौ किसानों पर जुर्माना

Fri, 12 Oct 2018 01:36 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
फसल अपशिष्ट जलाने में नौ किसानों पर जुर्माना
फसल अपशिष्ट जलाने में नौ किसानों पर जुर्माना
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर डीडी एग्रीकल्चर ने सभी को भेजी नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। खरीफ की प्रमुख फसल धान की कटाई करने के बाद खेतों में पड़े अपशिष्ट जलाने के आरोप में नौ किसान फंस गए हैं। जांच के दौरान पकड़े गए इन किसानों पर ढाई-ढाई हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया गया है। वसूली के लिए उप कृषि निदेशक ने किसानों को नोटिस भी जारी कर दी है।

खेतों में धान की कटाई के बाद अपशिष्ट जलाने से वातावरण प्रदूषित होने के साथ धुंध छा जाने, श्वांस की बीमारी व मृदा का तापमान बढ़ने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम होने का खतरा रहता है। इसे देखते हुए हरित न्यायाधिकरण नई दिल्ली द्वारा जारी आदेश के क्रम में प्रदेश सरकार ने खेतों में पुआल व अपशिष्ट जलाने पर रोक लगा रखी है। जिले स्तर पर इसका प्रचार-प्रसार किसान मेले, गोष्ठियों के माध्यम से कराते हुए जागरूक किया जा रहा है। बावजूद इसके जिले के किसानों ने खेतों में अपशिष्ट जलाना बंद नहीं किया। इसकी शिकायत डीएम मनीष कुमार वर्मा तक पहुंची तो उन्होंने उप कृषि निदेशक को जांच कराते हुए निर्धारित जुर्माना करने का निर्देश दिया। पकड़े गए नौ किसानों कड़ा कमासिन के संसुल, पहाड़पुर कोदव के कालू, सिराथू के गोविंदपुर गोरियो के कमरउद्दीन, सैज उद्दीन, राजेंद्र सिंह,रुआबअहमद, मुजीबउद्दीन, चायल के ओदरपुर गांव के राज बहादुर, चायल खास के रामनारायन पर उप निदेशक कृषि ने ढाई-ढाई हजार रुपए का जुर्माना करते हुए नोटिस भेज दिया है। किसानों के घर जुर्माने की नोटिस पहुंची तो उनमें हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed