{"_id":"5b898c9042c792462d135301","slug":"171535741072-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल नहीं लेने पर शोहदे ने युवती को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल नहीं लेने पर शोहदे ने युवती को पीटा
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। महेवाघाट इलाके की एक महिला ने बताया कि बुधवार शाम उसकी 20 वर्षीय बेटी सहेली के घर जा रही थी। रास्ते में पड़ोसी युवक ने उसको रोक लिया और जबरन मोबाइल देने लगा। विरोध करने पर पिटाई कर दी। शोर पर लोगों को आते देख आरोपी कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया।
पीड़ित महिला की मानें तो शोहदा काफी दिनों से उसकी बेटी को परेशान कर रहा था। उसके घर पर इस बात का उलाहना भी दिया गया था। इसके बाद भी वह नहीं सुधरा। बुधवार शाम हुई घटना के बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने आरोपी सोनू पुत्र रामविलास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में महेवाघाट इंस्पेक्टर संजय कुमार का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़कर जेल भेजा जाएगा।