फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   फेसबुक पर बरतें सावधानी, नहीं होगी परेशानी

फेसबुक पर बरतें सावधानी, नहीं होगी परेशानी

Sun, 19 Aug 2018 01:05 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर बरतें सावधानी, नहीं होगी परेशानी
मंझनपुर। सोशल मीडिया के दौर में फेसबुक व अन्य सोशल साइट्स का इस्तेमाल भी परेशानी की वजह बन सकता है। इसलिए फेसबुक इस्तेमाल करते समय छात्राओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। छात्राएं अपनी व्यक्तिगत जानकारी फेसबुक पर बिल्कुल अपडेट न करें तो बेहतर होगा।
विज्ञापन


ये बातें मंझनपुर स्थित जनार्दन प्रसाद पांडेय इंटर कॉलेज में शनिवार को ‘अमर उजाला’ फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में सीओ सदर एसएन पाठक ने कही। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया अपराध को नियंत्रित करने के साथ बढ़ावा भी दे रहा है। यदि छात्राएं कोई पोस्ट करती हैं तो केवल उसे अपने परिजन और रिश्तेदारों तक ही सीमित रखें। इतना ही नहीं छात्राएं अपने साथ होने वाली किसी भी घटना को छिपाएं नहीं। कोई भी घटना होने पर सबसे पहले वह अपने माता-पिता और फिर प्रिंसिपल से जरूर बताएं। वैसे तो सरकार ने छात्राओं के लिए एंटी रोमियो टीम गठित करने के साथ महिला हेल्प लाइन 1090, 1081,यूपी-100 आदि संचालित कर रखी हैं। छात्राएं चाहें तो इन हेल्पलाइनों पर भी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। ये सेवाएं 24 घंटे अपने जिले में उपलब्ध रहती हैं। सीओ ने गुड टच, बैड टच तथा यातायात आदि नियमों की जानकारियां दी। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक सिरीस पांडेय, प्रिंसिपल साधूराम पाठक, शिक्षक शैलेश कुमार, मुमताज अली समेत सभी शिक्षणेतर कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थियों ने सीओ सिटी से तमाम सवाल पूछे। कक्षा 11 के मो सादाब ने पूछा कि क्या वजह है कि अभी भी थाने और पुलिस के नाम से आम आदमी घबराता है। इसके विपरीत शातिर अपराधियों को इनसे कोई दिक्कत नहीं होती है। सीओ सिटी ने कहा कि ऐसा नहीं है। अब काफी कुछ बदल गया है। अच्छे लोगों से पुलिस अच्छा व्यवहार करती है। जबकि अपराधियों के साथ सख्ती। कोमल व गोपाल ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का दावा जरूरत करती है, लेकिन थाने हो या फिर किसी दूसरे विभाग। हर जगह सही कार्य के लिए भी रिश्वत देनी पड़ रही है। जवाब दिया कि रिश्वत लेने की किसी को इजाजत नहीं है। यदि कोई रिश्वत लेता है तो उसका वीडियो बनाकर शिकायत अफसरों से करें। आरोपी कर्मी के खिलाफ कार्रवाई होगी। कक्षा 12 की छात्रा शालिनी पटवा ने कहा कि एंटी रोमियो की टीम प्रमुख स्थानों पर नहीं दिख रही है। इससे छात्राओं में भय बना रहता है। सीओ ने बताया कि एंटी रोमियो टीम के लिए खास प्वाइंट बनाए गए हैं। समय-समय पर प्वाइंट के समीप टीम को गश्त करने के निर्देश हैं। इसके बाद भी टीम नहीं दिखती इसकी शिकायत वरिष्ठ अफसरों से जरिए मोबाइल फोन दर्ज कराई जा सकती है। टीम छात्रा के बताए स्थान पर पहुंच जाएगी। इसके अलावा भी कई विद्यार्थियों ने अलग-अलग सवाल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed