{"_id":"5ae87ad94f1c1b9d098b7779","slug":"171525185241-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार पेड़ से टकराई, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार पेड़ से टकराई, चालक की मौत
Updated Tue, 01 May 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेवादा। सरायअकिल क्षेत्र के कुंडारी गांव के समीप मंगलवार सुबह मवेशी को बचाने के चक्कर में एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी घायल हो गया। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
करारी कस्बे के हजरतगंज मोहल्ले का आशिफ (25) पुत्र चांद बाबू ड्राइवरी करके परिवार का खर्च चलाता था। मंगलवार सुबह वह नयागंज निवासी एनब पुत्र सईदुल हसन के साथ गाड़ी मालिक के बेटे आदिल को रिसीव करने कार से इलाहाबाद जा रहा था। कुंडारी गांव के समीप अचानक सामने एक मवेशी आ गया। इसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में आशिफ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी एनब घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल हो जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टर ने एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है।