{"_id":"65caa47c78b1715ae6068c64","slug":"165-lakh-from-farmers-in-the-name-of-selling-land-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-108387-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: भूमि बेचने के नाम पर किसान से हड़पे 16.5 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: भूमि बेचने के नाम पर किसान से हड़पे 16.5 लाख
Tue, 13 Feb 2024 04:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के पिपरहाई गांव के जालसाजों ने प्रयागराज के गौहनिया में जमीन बेचने के नाम पर एक किसान से 16.50 रुपये हड़प लिए। पैसा वापस मांगने पर किसान को जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत पर सीओ चायल ने इंस्पेक्टर को कार्रवाई का निर्देश दिया है।
पिपरहाई गांव के वंशधारी किसानी करते हैं। वंशधारी ने सीओ को बताया कि वर्ष 2022 में गांव के एक अध्यापक ने दुर्गापुर गांव के दो युवकों से मिलवाया। सभी ने वंशधारी को प्रयागराज के गौहनिया में प्लाॅट खरीदने के लिए अपने झांसे में लिया।
आरोप है कि युवकों ने गौहनिया में प्लाॅट भी दिखा दिया। झांसे में आकर किसान ने लौधोर बाजार स्थित अपनी सात बिस्वा जमीन 22 लाख रुपये में बेचकर उन्हें दस लाख रुपये नकद दे दिए और साढ़े छह लाख रुपये उनके बताए खाते से ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
वंशधारी का आरोप है रुपये लेकर जालसाज मौके से चले गए। अब वे उस भूमि की रजिस्ट्री नहीं कर रहे हैं, जो उन्हें दिखाी थी। वंशधारी का कहना है कि रुपये वापस मांगने पर उसके साथ गाली-गलौज की जाती है। सीओ चायल मनोज कुमार रघुवंशी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इंस्पेक्टर को भी निर्देशित किया है।