फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   आवास की सूची से काट दिया 27 पात्रों का नाम

आवास की सूची से काट दिया 27 पात्रों का नाम

Wed, 26 Sep 2018 01:11 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
आवास की सूची से काट दिया 27 पात्रों का नाम
मंझनपुर। अजुआ कस्बे के 27 गरीबों का नाम लेखपाल ने आवास की सूची से काट दिया है। लेखपाल पर एक जगह बैठकर असरदारों के इशारे पर जांच करने का आरोप है। इसकी जानकारी होने पर मंगलवार को ईओ बिफर पड़े। उन्होंने लेखपाल को कड़ी फटकार लगाई। उधर, पीड़ितों ने भी मामले की शिकायत डीएम से कर दी है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अजुहा कस्बे के करीब 242 लोगों को आवास मिलना था। इन सभी का नाम सूची में आ गया था। नगर प्रशासन के मुताबिक सभी लोग पात्र हैं। पात्रों का आरोप है कि पिछले दिनों लेखपाल ने एक स्थान पर बैठकर असरदारों के इशारे पर जांच की। उसने 27 गरीबों का नाम सूची से काट दिया। यह ऐसे लोग हैं, जिनके पास सिर छिपाने की जगह नहीं है। कोई पन्नी डालकर रह रहा है तो किसी ने झोपड़ी डाल रखी है। कस्बे के अरशद अली, अशोक सिंह, अवधेश नारायण, बबिता मौर्य, भीम कुमार, हरिमोहन, जितेन्द कुमार, प्रियंका केसरवानी, राजकुमार, रामसखी, रशीदा बेगम, रविकरन, रविप्रकाश, संगीता देवी, सीमा देवी, शकुंतला आदि का कहना है कि वह सभी खुले आसमान के नीचे जीवन बिता रहे हैं। सूची से नाम कटने के बाद आवास मिलने की उम्मीद टूट रही है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सीडीओ को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उधर, मामले की जानकारी होने पर मंगलवार को ईओ सूर्य प्रकाश गुप्ता खफा हो गए। उन्होंने बताया कि लेखपाल से पूछताछ की गई है। इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed