{"_id":"5ba3e87a867a557f015d2552","slug":"161537468538-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक को दर किनार कर बनाए जा रहे प्रधानमंत्री आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक को दर किनार कर बनाए जा रहे प्रधानमंत्री आवास
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों के निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। जेई डूडा अनुज कुमार के निरीक्षण में इसका खुलासा हुआ। कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए लाभार्थियों को मानक के अनुरूप आवास निर्माण कराने का निर्देश दिया।
जेई ने बताया कि आवास में किचेन, शौचालय आदि के निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है।
उन्होंने लाभर्थियों को निर्देश दिया कि आवासों को मानकों के अनुसार बनवाएं। साथ ही किचन और शौचालय का भी निर्माण कराएं। अजमतगंज वार्ड में बन रहे रुक्मणी देवी पत्नी सुंदरलाल, प्रेमचंद पुत्र भगवानदीन, जीतलाल पुत्र बेनी, नसीर अहमद पुत्र अब्दुल अजीज सहित 21 आवास लाभर्थियों के आवासों का निरीक्षण किया। आवास की छत काफी पतली ढाली जा रही थी और किचन का निर्माण नही किया जा रहा था। इस पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आवासों का निर्माण मानक के अनुरूप कराया जाए, जिससे लाभार्थियों को आवास में रहने में परेशानी नही हो सके। वहीं वर्ष 2018-19 में आवास की प्रथम किस्त आने के बाद भी आवास नही बनवाने पर भी नाराजगी जताया। इस दौरान सर्वेयर अनिरुद्ध कुमार मौजूद रहे।