फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   चोरी की 15 बाइक के साथ दो गिरफ्तार

चोरी की 15 बाइक के साथ दो गिरफ्तार

Mon, 10 Sep 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
चोरी की 15 बाइक के साथ दो गिरफ्तार
चायल। पिपरी कोतवाली पुलिस ने शनिवार शाम बाइक चोरों के गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से करीब 15 बाइक (मोटरसाइकिल) बरामद की गई है। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पिपरी इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज शनिवार शाम गश्त पर थे। जलालपुर घोषी गांव के समीप उन्हें एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक दिखे। पुलिस ने इन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन ये भागने लगे। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर इलाहाबाद के धूमनगंज थाना स्थित लखनपुर निवासी नजमुल हसन पुत्र याशीन व हसन पुत्र मो. खालिद को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक बाइक का कागजात नहीं दिखा सके। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो बताया कि वाहनों की चोरी का काम करते हैं। इलाहाबाद, कौशाम्बी और फतेहपुर जिलों से चुराई गई 15 बाइक इनकी निशानदेही पर बरामद की गई।
विज्ञापन


वाहनों को चोरों ने जलालपुर घोषी गांव स्थित एक बंद पड़े भट्ठे में रखा था। रविवार को पिपरी कोतवाली में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि चोरों ने अपने गिरोह के कई साथियों के भी नाम बताए हैं। इनकी तलाश की जा रही है। यह गिरोह सालों से सक्रिय है। बरामद वाहनों के मालिकों की पहचान के लिए पिपरी इंस्पेक्टर की अगुवाई में पांच सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। एसपी ने पिपरी पुलिस को पांच हजार रुपये का इनाम भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed