{"_id":"59c8052b4f1c1b2a688b6448","slug":"161506280747-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर धमावां गांव में डायरिया, दर्जन भर लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर धमावां गांव में डायरिया, दर्जन भर लोग बीमार
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर धमावां में डायरिया, कई बीमार
-पीड़ितों का निजी अस्पताल में चल रहा उपचार, नहीं पहुंची चिकित्सकों की टीम, गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
बारिश, धूप के साथ उमस भरी गर्मी के कारण गांव-गांव संक्रामक बीमारी फैली हुई है। सिराथू के रामपुर धमावां गांव में तीन दिन से डायरिया ने दस्तक दे दी है। बीमारी की जद में आने से गांव के करीब एक दर्जन लोग बिस्तर पर पड़े हैं। पीड़ितों का इलाज स्थानीय निजी अस्पताल में चल रहा है। सूचना के बाद भी स्वास्थ्य टीम के गांव नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में जबरदस्त गुस्सा है।
दोआबा में संक्रामक बीमारी एक के बाद एक गांव को जद में ले रही है। बारिश के बाद कड़ी धूप से बीमारी ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। सिराथू ब्लाक के रामपुर धमावां गांव में तीन दिन से डायरिया फैला हुआ है। उल्टी-दस्त से गांव के छोटा सिंह (76), हरीमोहन (65), साधू (45), धनराज (40), अनूप कुमार (05), शोभा देवी (35), केतकी (19), सपना (13) और निधि (25) डायरिया की चपेट में आ गई है। उनका इलाज स्थानीय एक निजी अस्पताल में चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बाद डॉक्टरों की टीम गांव पहुंची। ऐसे में लोग निजी अस्पताल में उपचार कराने को मजबूर है। उधर, एमओआईसी हेमंत बिसेन ने ऐसी की किसी जानकारी को ही सिरे से खारिज किया है।