{"_id":"5960ef004f1c1b87308b46b6","slug":"161499524864-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली में फंसी पेट्रोल पंप मालकिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटतौली में फंसी पेट्रोल पंप मालकिन
Updated Sat, 08 Jul 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर।
पेट्रोल पंप पर घटतौली करना पंप मालकिन और उनके सहयोगी मैनेजर को महंगा पड़ा। सीज करते हुए जांच-पड़ताल करने के बाद बृहस्पतिवार को पूर्ति निरीक्षक ने घटतौली के आरोप मे पेट्रोल पंप मालकिन और मैनेजर के खिलाफ कोखराज थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
चायल के रोही भरवारी में संचालित पेट्रोल पंप पर घटतौली किए जाने की शिकायत अफसरों को मिली थी। सर्च आपरेशन के दौरान मई माह में डीएसओ आनन्द सिंह व उनकी टीम नेे पेट्रोल पंप पर छापा मारकर जांच की थी। जांच के दौरान पेट्रोल पंप की यूनिट मशीन से छेड़छाड़ मिली थी।
जांच के दौरान पेट्रोल पंप के नाजुल से घटतौली भी पकड़ी गई थी। इस पर डीएसओ ने पेट्रोल पंप के पेट्रोल की एक यूनिट को सीज कराते हुए पूरे प्रकरण की जांच पूर्ति निरीक्षक दिलीप कुमार को सौंप दी थी।
विज्ञापन
जांच के बाद पूर्ति निरीक्षक दिलीप कुमार ने बृहस्पतिवार को कोखराज थाने में घटतौली कराने का आरोप लगाते हुए पेट्रोल पंप मालकिन शोभा देवी और सहयोगी मैनेजर देवराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूर्ति निरीक्षक दिलीप कुमार ने बताया कि पेट्रोल पंप की यूनिट से छेड़छाड़ कर घटतौली की जा रही थी। मामले में अभी कार्रवाई चल रही है।
घटतौली में फंसी पेट्रोल पंप मालकिन
जांच के पखवारे भर बाद पूर्ति निरीक्षक ने मालकिन और मैनेजर पर दर्ज कराया मुकदमा
निरस्त होगा लाइसेंस, खत्म होगी डीलर शिप
भरवारी-रोही के समीप स्थित पेट्रोल पंप की मालकिन शोभा देवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद भी राहत नहीं मिलने वाली है। डीएसओ आनन्द सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप इंडियन ऑयल का था। इंडियन ऑयल के अधिकारियों को घटतौली की रिपोर्ट दे दी गई है। जल्द ही पेट्रोल पंप का लाइसेंस निरस्त कर डीलरशिप खत्म करवाई जाएगी।
चलता रहेगा छापामार अभियान
डीएसओ आनन्द सिंह ने बताया कि जिले के 62 पेट्रोल पंपों पर छापा मारी अभियान चलता रहेगा। कहा कि अब तक 30 फीसदी से ज्यादा पेट्रोल पंप चेक किए जा चुके हैं। यह अभियान अनवरत चलता रहेगा। यदि किसी को घटतौली व मिलावट के संबंध में जानकारी देनी है तो वह सीधे उनको फोन कर अथवा कार्यालय में सूचना दे सकते हैं। यह जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।